Garkha Vidhan Sabha Seat: गरखा विधानसभा में बीजेपी और आरजेडी के बीच होगा जोरदार मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
Sikta Vidhan Sabha Seat result and history

Garkha Vidhan Sabha Seat: गरखा विधानसभा में चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। सभी सियासी दल एक दूसरे को मात देने की अपनी आखिरी रणनीति बना रहे हैं। इस बार गरखा विधानसभा सीट एनडीए के धड़े से बीजेपी (BJP) के हिस्से आई है और उसने यहां से ज्ञानचंद मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आरजेडी के टिकट पर सुरेंद्र राम यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं।

गरखा विधानसभा सीट का इतिहास

साल 1957 में पहली बार अस्तित्व में आने के बाद अब तक इस सीट पर कुल 15 चुनाव हुए हैं। इनमें पांच बार कांग्रेस, तीन बार निर्दलीय, दो-दो बार BJP और RJD और एक-एक बार जनता दल, जनता पार्टी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने फतह हासिल की है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

गरखा विधानसभा सीट पर पिछड़े वर्ग के वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में रविदास और पासवान जाति के वोटरों का दबदबा है, वहीं मुस्लिमों की गिनती भी यहां निर्णायक के रूप में होती है।

कुल वोटरः 2.98 लाख

पुरुष वोटरः 1.61 लाख (54.0%)


महिला वोटरः 1.37 लाख (45.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 10 (0.003%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां वोटिंग परसेंटेज 55.71 फीसदी रहा था। साल 2015 के चुनावों में आरजेडी विधायक मुनेश्वर चौधरी को 89249 वोट मिले थे वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानचंद मांझी को 49366 वोट मिले थे।

Garkha Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – ज्ञानचंद मांझी

आरजेडी – सुरेंद्र राम

बीएसपी – सबिता देवी

Garkha Vidhan Sabha winner :  गरखा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Muneshwar Chaudhary RJD 89249 Gyanchand Manjhi BJP 49366
2010 Gyan Chand Manjhi BJP 41033 Muneshwar Chaudhary RJD 39246
OCT 2005 Gyan Chand Manjhi BJP 28634 Raghunandan Manjhi INC 26817
FEB 2005 Raghunandan Manjhi IND 28787 Muneshwar Chaudhary RJD 23603
2000 Muneshwar Chaudhary RJD 52530 Amrit Chaudhary SAP 45114
1995 Muneshwar Chaudhari JD 42765 Raghu Nandan Manjhi INC 26339
1990 Muneshwar Chaudhry IND 36684 Amrit Chaudhry JD 29394
1985 Raghunandan Manjhi INC 16397 Ram Sunder Das JNP 15251
1980 Raghu Nandan Manji INC(I) 16586 Amrit Choudhary JNP(SC) 13609
1977 Muneshwar Choudhary JNP 35481 Raghu Nandan Manjhi INC 11894
1972 Raghunandan Majhi INC 36407 Bishwa Nathn Bhagat NCO 13938
1969 Jaglal Chaudhary INC 21738 Vishwa Nath Bhagat SSP 13202
1967 V. Bhagat IND 12651 J. Chaudhary INC 11742
1962 Sheo Shanker Prasad Singh INC 17641 Ram Jaipal Singh Yadav PSP 16231
1957 Ram Jaipal Singh Yadav PSP 19764 Bishwanath Mishra INC 14458

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)