Gauahar Khan और Zaid Darbar के निकाह की डेट आई सामने, मुंबई के इस आलीशान होटल में होगा कार्यक्रम

  • Follow Newsd Hindi On  
Gauahar Khan और Zaid Darbar के निकाह की डेट आई सामने, मुंबई के इस आलीशान होटल में होगा कार्यक्रम

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान जैद दरबार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने सगाई की थी। अब इन दोनों की निकाह की डेट सामने आ गई है। खबर है कि अगले महीने यानी 25 दिसंबर को दोनों शादी करने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौहर और जैद की निकाह मुंबई के आईटीसी मराठा में होगी। इससे पहले यह कपल पुणे के हिस्टोरिकल फोर्ट जाधवगढ़ होटल जाएगा, जहां पर दोनों प्री-वेडिंग शूट कराएंगे। सोर्स ने बताया कि 22 दिसंबर से वेडिंग सेरेमनी शुरू हो जाएगी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।


बता दें कि निकाह से पहले गौहर और जैद वेकेशन एंजॉय करने के लिए दुबई गए हैं। दोनों वहां पर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 


A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर कहा था कि, अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)