गुरुग्राम : दुष्कर्म आरोपी की बच निकलने की कोशिश नाकाम

  • Follow Newsd Hindi On  

गुरुग्राम, 8 मार्च (आईएएनएस)| पुलिस हिरासत से दुष्कर्म के एक आरोपी की भागने की कोशिश को पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को नाकाम कर दिया। आरोपी मनोज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम सिविल अस्पताल ले जाया गया था।

वहां, आरोपी ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।


अधिकारियों के अनुसार, मनोज मुकदमे का सामना कर रहा है और वह गुरुग्राम जिला जेल में कैदी है।

वह गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क का निवासी है। उस पर बीते साल पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)