घाटशिला विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: BJP और AJSU के बीच कड़ा मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
घाटशिला विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: पिछले 3 चुनाव में मिले 3 नए MLA, चौथी बार क्या होगा?

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। घाटशिला विधानसभा सीट (Ghatshila Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। घाटशिला सीट पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लक्ष्मण टुडू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार रामदास सोरेन को पराजित किया था।

घाटशिला विधानसभा सीट (Ghatshila Assembly Constituency) का इतिहास

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद घाटशिला सीट पर पिछले तीन चुनावों में जनता ने बारी-बारी से तीन प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, जेएमएम और भाजपा को मौका दिया। पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 में यहां हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप कुमार बालमुचु विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 के चुनाव मे यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन को विधायक चुना गया। 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा के लक्ष्‍मन टुडू ने कब्‍जा किया और विधायक बने।


घाटशिला विधानसभा सीट का समीकरण

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,33,408 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,16,940 और महिला मतदाता 1,16,468 हैं। पिछले चुनाव में 69.26 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

अभी तक यहां किसी भी पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत नहीं हासिल हुई। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी कोई अन्य पार्टी जीतती है या भाजपा एक बार फिर अपना परचम लहराती है


Ghatsila Assembly Seat Voting Date:

घाटशिला विधानसभा सीट पर मतदान : 07 दिसंबर, 2019

Ghatsila Seat Counting Result Date:

घाटशिला विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती व नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Ghatsila Constituency Seat Winner 2014:

घाटशिला विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के लक्ष्मण टुडू

List of Polling Stations in Ghatshila Assembly

घाटशिला विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

लक्ष्मण टुडू, बीजेपी- 52,506

रामदास सोरेन, जेएमएम- 46,103

हार का अंतर – 6,403

घाटशिला विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – लखन चंद्र मार्डी

AJSU – प्रदीप कुमार बालमुचु

JMM – रामदास सोरेन

Shiv Sena – जुगल सिंह

मतदान की तारीख: 30 नवंबर

Ghatshila Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)