Ghosi Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: घोसी सीट पर किसके हाथ लगेगी बाजी, क्या है यहां का चुनावी समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Manjhi Vidhan Sabha Seat result and history

Ghosi Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: जहानाबाद जिले की घोसी राज्य की सबसे चर्चिच विधानसभा सीट में से एक है। वर्तमान में यहां से राज्य शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा विधायक हैं। ऐसे में इस सीट पर सभी की नज़रे टिकी है। एक जमाने में इस सीट पर एक ही परिवार का कब्जा हुआ करता था। लेकिन वक्त के साथ यहां का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया।

घोसी सीट का इतिहास


इस विधानसभा सीट पर शुरू में कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन कुछ चुनावों में सीपीआई ने भी यहां से जीत हासिल की। कांग्रेस के नेता रहे जगदीश शर्मा ने 1977 में इस सीट से पहली बार चुनाव जीता था, उसके बाद ये 2010 तक इस सीट पर उनके परिवार को ही इस सीट पर जीत मिलती रही। जगदीश शर्मा ने इस सीट से आठ बार विधानसभा का चुनाव जीता।

इस सीट का चुनावी समीकरण

घोसी सीट पर एससी समुदाय से करीब बीस फीसदी से अधिक वोटर हैं। इस क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या को देखें तो यहां ढाई लाख से अधिक वोटर हैं, जिनमें से 52 फीसदी वोटर पुरुष हैं।


2015 विधानसभा में जदयू को मिली थी जीत

2015 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने इस सीट से शानदार जीत हासिल की थी। जदयू की ओर से चुनाव लड़े कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा को इस सीट पर 67 हजार के करीब वोट मिले थे, जबकि मांझी की हम पार्टी की ओर से राहुल कुमार को सिर्फ 46 हजार वोट मिल पाए थे।

घोसी सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Krishan Nandan Prasad Verma JD(U) 67248 Rahul Kumar HAM(S) 45623
2010 Rahul Kumar JD(U) 40364 Jagdish Prasad LJP 26088
2009 Shanti Sharma IND 29495 Dinesh Pr.Yadav RJD 24295
OCT 2005 Jagdish Sharma JD(U) 54114 Ajay Singh RJD 24994
FEB 2005 Jagdish Sharma IND 55262 Ajay Singh RJD 30389
2000 Jagdish Sharma IND 87621 Mithilesh Yadav CPI(ML)(L) 60097
1995 Jagdish Sharma INC 65067 Ajit Singh CPI 31733
1990 Jagdish Sharma INC 85107 Shardanand Singh CPI 36267
1985 Jagdish Sharma INC 84503 Rajendra Singh CPI 31051
1980 Jagdish Sharma BJP 60664 Ramashray Pd. Singh CPI 53310
1977 Jagdish Sharma JNP 52424 Ramashray Pd. Ansari CPI 43561
1972 Ramashraya Prasad Singh CPI 41904 Baleshwar Singh BJS 22958
1969 Kaushlendra Pd. N. Singh INC 35006 Ramashray Prasad Singh CPI 30251
1967 R. P. Sinha CPI 16336 K. P. N. Singh INC 15636
1962 Mithileshwar Pd. Singh INC 17155 Ramashray Prasad Singh CPI 12349
1951 Ram Chandra Yadav IND 5988 Baleshwar Singh INC 5612

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)