Goh Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: एनडीए के किले में सेंध लगाने की जुगत में जुटी RJD

  • Follow Newsd Hindi On  
Nautan Vidhan Sabha Seat result and history

Goh Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: औरंगाबाद जिले के तहत आने वाले गोह विधानसभा क्षेत्र में भी सियासी पारा भी अब गर्म होता जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हसपुरा तथा गोह प्रखण्ड शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो गोह जेडीयू का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

गोह विधानसभा सीट पहले सीपीआई का दबदबा था लेकिन अब जेडीयू के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। पिछले चुनाव में जेडीयू के साथ आरजेडी के आ जाने के बाद भी बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। गोह सीट के इतिहास पर बात करें तो चार बार सीपीआई और तीन बार कांग्रेस को भी जीत मिल चुकी है। हालांकि, 1985 के बाद से कांग्रेस को एक भी जीत नहीं मिल सकी है।


Goh Vidhan Sabha सीट का चुनावी समीकरण

2011 की जनगणना के मुताबिक इस क्षेत्र की आबादी करीब 447901 है। इसमें 98.23 फीसदी लोग ग्रामीण हैं और 1.77 फीसदी लोगों की संख्या शहरी आबादी शामिल है। इस विधानसभा में 20.72 फीसदी लोग अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं।

2015 के चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की थी जीत

2015 में गोह विधानसभा से बीजेपी नेता मनोज कुमार ने 7 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जेडीयू के रणविजय सिंह को हराया था, तब मनोज कुमार को 53615 वोट प्राप्त हुए थे और रणविजय सिंह के पक्ष में 45943 वोट पड़े थे। इस सीट पर बीजेपी को 35.05 फीसदी वोट हासिल हुए थे और जेडीयू उम्मीदवार को 30.03 फीसदी वोट मिले थे।


2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

भीम सिंह – आरजेडी

बीजेपी –  मनोज कुमार शर्मा

Goh Vidhan Sabha winner : के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Manoj Kumar BJP 53615 Doctor Ranvijay Kumar JD(U) 45943
2010 Dr. Ranvijay Kumar JD(U) 47378 Ram Ayodhya Prasad Yadav RJD 46684
OCT 2005 Dr. Ran Vijay Kumar JD(U) 26526 Deo Narayan Singh Yadav INC 22596
FEB 2005 Dr. Ranvijay Kumar JD(U) 27812 Kaukab Kadari INC 21953
2000 Deo Kumar Sharma SAP 48889 Ayodhya Singh RJD 42230
1995 Ram Sharan Yadav CPI 49040 Deokumar Sharma SAP 36544
1990 Ram Sharan Yadav CPI 46027 D.K. Sharma INC 31375
1985 Deo Kumar Sharma INC 34455 Ram Sharan Yadav CPI 31388
1980 Ram Saran Yadav CPI 34589 Shriniwas INC(I) 16895
1977 Ram Saran Yadav CPI 28783 Jhakun Muneshwar Nath Singh JNP 16458
1972 Muneshwer Nath Singh NCO 32008 Awadh Singh SOP 12383
1969 Awadh Singh SSP 27042 Thakur M . N . Singh INC 18898
1967 T. M. Singh INC 25157 R. C. Singh SSP 21465
1962 Thakur Munishwar Nath Singh INC 20233 Chandrika Singh PSP 12878
1951 Mundrika Singh SP 11812 Ram Bilash Singh Sharma INC 9104

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)