Gold Price: बिहार में धनतेरस-दिवाली से पहले सोने की कीमत में लगातार उछाल, जानें आज का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Gold Price Today 25 December 2020: सोने-चांदी के दामों में आई बढ़ोतरी, जानें क्या है आज का भाव

बिहार (Bihar) में सोने की कीमत में धनतेरस (Dhanteras 2020) और दिवाली से पहले लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोने की कीमत में पिछले तीन दिनों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कारण से अनुमान लगाया जा रहा है कि धनतेरस में सोना महंगा हो सकता है। सोने की बढ़ती कीमत के कारण शेयर बाजार पर भी असर पड़ रहा है। नेशनल लेवल पर भी सोने का भाव में तेजी है।

सोमवार को बिहार में सोने की कीमत (Gold price) 50970 रुपये/10 ग्राम रही। यह 31 अक्टूबर से 20 रूपये अधिक है। बता दें कि 31 अक्टूबर को सोने की कीमत 50950 रुपये/10 ग्राम थी।


केवल बिहार ही नहीं त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में 268 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दिखी। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी मजबूती नजर आई। दिल्ली में सोने का भाव 50812 रुपये/10ग्राम रहा।

हर वर्ष धनतेरस या धनत्रयोदशी दिवाली से एक या दो दिन पहले होती है। कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली मनायी जाती है। धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन देवों के वैद्य भगवान धन्वंतरी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी को शुभ माना जाता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)