Fall of the Berlin Wall: Google ने आज बर्लिन की दीवार गिरने के 30वीं बरसी पर बनाया Doodle

  • Follow Newsd Hindi On  
Fall of the Berlin Wall: Google ने आज बर्लिन की दीवार गिरने के 30वीं बरसी पर बनाया Doodle

30th Anniversary of the Fall of the Berlin Wall: गूगल ने आज अपना डूडल बर्लिन की दीवार गिरने की 30वीं बरसी को समर्पित किया है।इसमें गिरी दीवार के सामने दो परिजनों को गले मिलते दिखाया गया है। डूडल को बर्लिन के गेस्ट आर्टिस्ट मैक्स गुथर ने बनाया है। इसमें एक पुरुष और महिला को दीवार गिरने के बाद गले मिलते हुए दिखाया गया है। यह वह क्षण था जिसने शीत युद्ध के युगपत अंत और पूर्वी व पश्चिमी जर्मनी के पुनर्मिलन की शुरुआत का संकेत दिया था।


डूडल में दंपति एक दीवार के बीच में गले लगाता है जिसे बीच में खींचा गया है। 1989 में आज ही के दिन बर्लिन की दीवार पर जमा भीड़ ने ‘तोर औफ!’ (गेट खोलो) के नारे लगाए थे।

जर्मनी बर्लिन की दीवार गिराए जाने की 30वीं सालगिरह मना रहा है। शीतयुद्ध के दौर की गवाह इस दीवार को 9 नवंबर, 1991 को ढहा दिया गया था। बर्लिन की दीवार को गिराया जाना समकालीन इतिहास की एक बड़ी घटना मानी जाती है। इस दीवार की वजह से शीत युद्ध के दौरान पूर्वी यूरोप के कम्युनिस्ट पश्चिमी यूरोप में दाख़िल नहीं हो पाते थे।

क्या थी बर्लिन की दीवार

दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद यूरोप कम्युनिस्ट पूर्वी और पूंजीवादी पश्चिमी दो भागों में बंट गया था। पूर्वी भाग वाले देशों की सरकारें अपना आधिपत्य जता रही थीं। साल 1949 से 1961 के बीच लाखों लोग पूर्वी जर्मनी से पश्चिमी जर्मनी गए। जवाब में सोवियत नेतृत्व में कई देशों ने सीमा पर नियंत्रण बढ़ाया जिसमें बिजली के करंट वाले तारों की बाड़ और हथियारबंद सैनिकों की तैनाती शामिल थी। इसी दौरान जर्मनी को दो भागों पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी में बांट दिया गया था। साथ ही साथ राजधानी बर्लिन को भी दो भागों में बांट दिया गया था। मगर आखिरकार 9 नवंबर, 1991 को इस दिवार को गिरा दिया गया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)