Zohra Sehgal: एक्ट्रेस और डांसर ज़ोहरा सहगल की याद में गूगल ने बनाया डूडल

  • Follow Newsd Hindi On  
Google made doodles in memory of actress and dancer Zohra Sehgal

Zohra Sehgal: सर्च इंजन गूगल ने आज भारत की मशहूर कलाकार जोहरा सहगल को याद करते हुए उनका शानदार डूडल बनाया है। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस, डांसर और कोरियाग्राफर थीं। वह भारत की ऐसी पहली महिला कलाकार रही हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग पहचान मिली।

गूगल ने अपने डूडल में उनके क्लासिकल डांस वाले पोज में की तस्वीर बनाई है। जोहरा सहगल पर बनाए गए इस स्पेशल डूडल को आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने डिजाइन किया है। उन्हें साल 1998 में पद्म श्री, 2001 में कालिदास सम्मान और 2010 में पद्म विभूषण सहित देश के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया।


जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ था। 20 साल की उम्र में सहगल ने जर्मनी के ड्रेसडेन के एक प्रतिष्ठित स्कूल में बैले डांस सीखा। बाद में उन्होंने भारतीय नृत्य क्षेत्र के महान शख्सियत उदय शंकर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरा किया।

कुछ वक्त बाद जोहरा सहगल इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन में शामिल हो गईं। जहां उन्होंने अभिनय की बारिकियां सीखी। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्मों में नीचा नगर शामिल है, जो 1946 में कान फिल्म समारोह में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म ने महोत्सव का सर्वोच्च सम्मान, पाल्मे डी’ओर पुरस्कार जीता।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल करने के बाद वह 1962 में लंदन चली गईं और ‘डॉक्टर व्हू’ जैसे क्लासिल ब्रिटिश टीवी शो और 1984 मिनीसीरीज ‘दी ज्वैल इन द क्राउन’ में काम किया।  उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अ जूनून के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक रूढ़ियों को चुनौती दी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)