Google Maps ने की ऐसी गलती कि युवक को गंवानी पड़ी अपनी जान

  • Follow Newsd Hindi On  
Google Maps ने की ऐसी गलती कि युवक को गंवानी पड़ी अपनी जान

आज के आधुनिक दौर बहुत कम ही ऐसा होता होगा कि कोई रास्ता भटक जाए। इसका कारण ये है कि लोगों के पास स्मार्टफोन होते हैं और वो गूगल मैप (Google Map) से रास्ता पूछ लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर उसी गूगल मैप के कारण कोई अपने जान से हाथ धो बैठे।

कभी-कभी ऐसा होता है कि एक छोटी सी गलती आपके लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन जाती है। रूस के साइबेरिया से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां गूगल मैप की एक छोटी सी गलती के चलते 18 साल का लड़का अपना रास्ता भटक गया।


लड़का भटक कर जिस गलत रास्ते पर पहुंचा। वहां का तापमान रात में लगभग -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पारा इतना गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार सर्गे उस्तीनोव और वाल्दीस्लाव इस्तोमिन साइबेरिया के पोर्ट ऑफ मेगाडन जाना चाह रहे थे। उन्होंने इसके लिए गूगल मैप्स की मदद ली। इसके बाद वे गलत दिशा में चले गए। वे गलती से रोड ऑफ बोन्स पहुंच गए थे। इस जगह पर रात के समय काफी खतरनाक होता है क्योंकि यहां अचानक तापमान गिर जाता है। शार्टकट के चक्कर में गूगल मैप ने दोनों को ऐसे रास्ते पर भेज दिया जो बंद था ।

बता दें कि यह जिस सड़क पर वह भटक के पहुंचे थे वह सड़क पूरी तरह से बर्फ से ढंकी हुई थी। सर्दी बढ़ने के वजह से रेडियेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। इन दोनों लड़कों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि, भीषण सर्दी से कैसे बचना है और इसलिए उनमें से एक की जमने से मौत हो गई जबकि दूसरे के हाथ-पांव बुरी तरह जमे हुए हैं और उन्हें काटना पड़ सकता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)