Gopalganj Vidhan Sabha Seat: गोपालगंज में बीजेपी और आरजेडी के बीच होगा चुनावी दंगल

  • Follow Newsd Hindi On  
Bajpatti Vidhan Sabha Seat result and history

Gopalganj Vidhan Sabha Seat: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल एक-दूसरे को मात देने की रणनीति बना रहे हैं। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं खूब हो रही हैं। यहां 2005 के बाद से बीजेपी लगातार चुनाव जीतती आ रही है। गोपालगंज सीट पर इस बार मुकाबला टक्कर का देखने को मिल सकता है।

गोपालगंज विधानसभा सीट का इतिहास

बिहार के गोपालगंज जिले की गोपालगंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोटिंग होगी। इस सीट पर अब तक कुल चुनावों की बात करें तो 6 बार कांग्रेस, 3 बार BJP, 2-2 बार जनता दल और निर्दलीय और 1-1 बार बसपा, RJD, जनता पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट को जीत नसीब हुई है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

गोपालगंज सीट पर सबसे बड़ी भूमिका ब्राह्मण, राजपूत और यादव मतदाताओं की है। हालांकि मुस्लिम वोटर भी यहां अच्छी-खासी तादाद में हैं।

कुल वोटरः 3.14 लाख

पुरुष वोटरः 1.57 लाख (50.2%)


महिला वोटरः 1.56 लाख(49.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः6 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2015 में यहां से बीजेपी के सुभाष सिंह को जीत मिली। उन्होंने राजद के उम्मीदवार रियाजुल हक उर्फ राजू को महज 5,074 वोटों के अंतर से हराया था। सुभाष सिंह को 78,491 वोट मिले थे, वहीं रियाजुल हक उर्फ राजू के पक्ष में 73,417 वोट आए थे.

Gopalganj Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – सुभाष यादव

राजद – आसिफ गफूर

बीएसपी – अनिरूद्ध प्रसाद

Gopalganj Vidhan Sabha winner :  गोपालगंज के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Subash Singh BJP 78491 Reyajul Haque RJD 73417
2010 Subas Singh BJP 58010 Reyazul Haque RJD 42117
OCT 2005 Shubash Singh BJP 39205 Reyajul Haque BSP 31271
FEB 2005 Reyazul Haque Alias (Raju) BSP 27885 Subash Singh LJP 24587
2000 Anirudh Pd. Alias Sadhu Yadav RJD 30248 Subash Singh BPSP 19372
1995 Ramawtar JD 50407 Putul Debi INC 21502
1990 Surendra Singh JD 72908 Ambika Prasad Yadawa IND 17952
1985 Surendra Singh IND 25703 Ambika Prasad Yadav LKD 17906
1980 Kali Prasad Pandey IND 33447 Jagat Narain Singh INC(U) 19852
1977 Radhika Devi JNP 16791 Kali Prasad Pandey IND 12832
1972 Ram Dulari Sinh INC 19749 Ramadhar Pd. Yadav IND 11130
1969 Ram Dulari Devi INC 15197 Deonandan Singh CPI 8562
1967 H. Sinha SSP 26522 A. Ghafoor INC 10452
1962 Abdul Ghafoor INC 18161 Harishanker Sinha PSP 16704
1961 S.N.Sinha INC 25545 Harshanker Sinha PSP 9241
1957 Kamla Rai INC 12940 Harishankar Singh PSP 9561
1951 Kamla Rai INC 10852 Hari Shankar Singh KMPP 2480

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)