गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

  • Follow Newsd Hindi On  
गुजरात कांग्रेस के नेता भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी (Bharatsinh Solanki) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें वड़ोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरत सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पिछले दिनों वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद सोमवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

भरत सिंह सोलंकी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं। वह केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह साल 2004 से 2006 के बीच वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव रह चुके हैं। उन्होंने गुजरात की आणंद लोकसभा सीट से 2004 और 2009 का चुनाव जीता था। इसके अलावा वह गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव विधायक ने पीपीई किट पहन डाला अपना वोट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)