Gujrat: पत्नी के इनकार करने के बावजूद पति डालता रहा वाइफ स्वैपिंग के लिए जोर, पत्नी ने उठाया यह कदम

  • Follow Newsd Hindi On  
Gujrat: पत्नी के इनकार करने के बावजूद पति डालता रहा वाइफ स्वैपिंग के लिए जोर, पत्नी ने उठाया यह कदम

वाइफ स्वैपिंग शब्द तो आपने सुना ही होगा। वाइफ स्वैपिंग का अर्थ होता है पत्नियों की अदला-बदली। इसी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला गुजरात के अहमदाबाद शहर से सामने आया है। खबरों के अनुसार यहां रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बना रहा था।

पत्नी ने पहले ऐसा करने से इनकार किया। इसके बाद जब उसका पति नहीं माना तो वह थाने पहुंच गई। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अहमदाबाद के पॉश इलाके एसडी हाईवे रोड का है। पुलिस की मानें तो यहां एक बंगले में रहने वाली महिला अहमदाबाद के महिला पश्चिम पुलिस थाने पहुंची। महिला ने बताया कि, उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनका आठ साल का एक बेटा भी है।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति महिला पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहा है। महिला के अनुसार उसका पति अपने एक दोस्त के साथ अपनी पत्नी के संबंध बनवाना चाहता है।

महिला ने बताया कि, कुछ महीने पहले उसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगा। वह अपने एक दोस्त की पत्नी के साथ रिलेशन में है। महिला ने इस बात पर नाराजगी जताई तो घर में विवाद होने लगा। महिला की मानें तो वह परिवार की मान-मर्यादा के चलते वह खामोश रही।


महिला का कहना है कि कुछ समय बाद उसका पति उस पर वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव बनाने लगा। पति ने वाइफ स्वैपिंग की बात इसलिए की, जिससे उसके दूसरी महिला के साथ संबंध बने रहें। पीड़िता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। महिला के अनुसार उसके इनकार करने के बाद भी उसका पति उसपर लगातार दबाव बनाता रहा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)