Happy Birthday Abhishek Bachchan: जन्मदिन पर जानिए अभिषेक बच्चन से जुड़ी रोचक बातें

  • Follow Newsd Hindi On  

Happy Birthday Abhishek Bachchan: बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Bollywood actor Abhishek Bachchan)  5 फरवरी को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। अभिषेक इस साल 45 साल के हो जाएंगे। साल 2020 में अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो रिलीज हुई। इसके अलावा वो वेब सीरीज ब्रीद के दूसरे सीजन में भी नजर आए। अब इस साल भी अभिषेक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी की कुछ रोचक बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं…

-जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन का जन्म प्रमाणपत्र पर उनका नाम अभिषेक नहीं बल्कि ‘बाबा बच्चन’ है। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।


-प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में आज पिगी चॉप्स (Piggy Chops) के निक नेम से जानी जाती हैं। यह नाम किसी और का नहीं बल्कि अभिषेक का ही दिया हुआ है।

-कम ही लोग जानते हैं और यकीन करेंगे कि अभिषेक अभिनेता के साथ एक प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने ब्लफमास्टर में आवाज दी थी। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।

-अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘खायके पान बनारस वाला’ के डांस स्टेप अभिषेक से ही प्रेरित थे। वे बचपन में खेल खेल में ऐसे डांस किया करते थे।


-फिल्मों में आने से पहले अभिषेक ने अपनी किस्मत एक एलआईसी एजेंट के तौर पर आजमाने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया।

-सबसे खास बात जो बेहद कम लोग जानते हैं  कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने ऐश को वहीं रिंग देकर प्यार का इजहार किया था जिसे उन्हीं की फिल्म गुरु के सेट पर इस्तेमाल किया गया था।

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से की थी। करीना कपूर ने भी इसी से डेब्यू किया था। ये बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन वास्तव में उस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

2010 से ही अभिषेक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी थीं। उनका साल 2018 में ‘मनमर्जियां (Manmarziyaan)’ से कमबैक हुआ। फिर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया। वेब सीरिज ‘ब्रीद (Breathe: Into the Shadows)’ से उन्हें काफी सराहना मिली।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)