Dhanush Birthday: रांझंणा फिल्म से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले साउथ के फेमस एक्टर धनुष (Dhanush) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धनुष का जन्म 28 जुलाई 1983 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता का नाम कस्तूरी राजा है। धनुष ने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ से एक्टिंग करियर शुरू किया।
साल 2003 में आई धनुष की फिल्म ‘तिरुदा तिरुदी’ ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसी फिल्म के बाद से धनुष को साउथ सिनेमा में पहचान मिली।धनुष को साल 2011 में फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। धनुष दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।
बॉलीवुड की ‘रांझणा’ करने के बाद हिंदी फैंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। हिन्दी फिल्मों में उनकी शुरूआत फिल्म ‘रांझणा’ से हुई जिसने आलोचकों के साथ साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए किरदार ‘कुंदन’ से सभी का मनोरंजन किया तो वहीं दूसरी तरफ सभी को भावुक भी कर दिया। उनके काम की हर तरफ प्रशंसा हुई।
धनुष अभिनेता ही नहीं एक प्लेबैक सिंगर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। वो मुख्यतौर पर तमिल फिल्मों में काम करते हैं। इसके बाद धनुष की एक्टिंग का डंका बॉलीवुड तक पहुंच गया। नतीजा ये हुआ कि साल 2013 में आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ में धनुष नजर आए। एक्टिंग से प्रभीवित दर्शकों ने और फिल्मों की डिमांड की।
जिसके बाद उन्हें दूसरी बॉलीवुड फिल्म शमिताभ करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के बिग बी अभिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। उसी के बाद से अभिताभ भी उनकी एक्टिंग से प्रभावित हो गए थे। बॉलीवुड में एंट्री मारने के बाद वो एक से एक जबरदस्त हिट फिल्में करने लगे।
रांझणा उनकी सुपरहिट फिल्म रही। उसमें उन्होंने आनंद राय का किरदार निभाया था, जो एक मुस्लिम लड़की से प्यार कर बैठता है। ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी। रांझंणा गाने को कई अवार्ड मिल चुके हैं, जिसे पापुलर सिंगर ए आर रहमान ने गाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की बेस्ट रनरअप फिल्मी रही।
धनुष ने साल 2004 में साउड के सबसे बड़े स्टार एक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी।धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया।
यह जन्मदिन धनुष के साथ उनके फैन्स के लिए भी खास होने वाला है। आज के दिन धनुष की आने वाली फिल्म कर्णन ने उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज किया जाएगा। उनके फैंस को काफी दिनों से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फर्स्ट लुक रिलीज करने की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कलिपुली थानू ने ट्वीट करके दी थी।
कलिपुली थानू ने लिखा- कर्णन का टाइटल लुक और फिल्म मेकिंग की कुछ झलक 28 जुलाई को शेयर किए जाएंगे। धनुष के साथ कर्णन में मलयालम एक्ट्रेस राजिशा विजयन, लाल, नटराजन सुब्रमण्यम, अज़गाम पेरुमल, लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली, गौरी जी किशन और योगी बाबू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।