Happy Birthday Tanushree Dutta: ‘आशिक बनाया आपने’ में बोल्ड सीन देकर फेमस हुई तनुश्री दत्ता का ऐसा रहा फिल्मी करियर
Chandani Sahuमनोरंजन
Happy Birthday Tanushree Dutta: बॉलीवुड में बोल्ड सीन देने के लिए मशहूर तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) का कल जन्मदिन है। तनूश्री (Tanushree Dutta) काफी मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है । सुपरहिट बनने के लिए तनुश्री (Tanushree Dutta) ने अपने समय में जमकर बोल्ड सीन दिए लेकिन वह हिट नहीं हो पाईं और सुपरहिट होने के लिए उन्होंने कई हॉट और बोल्ड सीन दिए लेकिन उनका सिक्का नहीं चल पाया । आपको बता दें कि उनका जन्म यानी 19 मार्च को साल 1984 में झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था ।
‘आशिक बनाया आपने’ में मिली थी फेम
साल 2004 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और उसके बाद वह इंडस्ट्री में आ गईं । साल 2005 में तनुश्री (Tanushree Dutta) ने ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा और उनका जलवा ‘आशिक बनाया आपने’ में खुब चला और लोगोंं ने उनके बोल्ड अंदाज को बेहद पसंंद किया, इस फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं। वैसे इसके बाद उन्होंने चॉकलेट और अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में भी काम किया और दोनों फिल्मों में उन्होंने जमकर बोल्ड सींस दिये लेकिन वह फिर भी हिट न हो सकी । वैसे तो आप जानते ही होंगे कि तनुश्री दत्ता का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा और पिछले 9 सालों से वह लाइमलाइट से दूर हैं और अब तक दूर हैं ।
इन सभी फिल्मों में किया है काम
तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने चॉकलेट, भागम-भाग, ढोल ,रिस्क, गुड बॉय बैड बॉय , सास बहु और सेंसेक्स और अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी भाग्य आजमाया है । तनुश्री (Tanushree Dutta) बॉलीवुड की एक बेहद बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं ।
तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने रकीब, ढोल, गुड बॉय बैड बॉय, भागम भाग जैसी फिल्मों में काम किया और फिर इंडस्ट्री छोड़कर चली गईं ।
वैसे आपको याद हो तो इंडस्ट्री छोड़ने के बाद जब वह वापस आईं तो उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने और पुराने अभिनेता नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। उन्होंने कहा था फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़खानी की थी और इसी आरोप के बाद तनुश्री फेमस हो गईं लेकिन उन्हें बॉलीवुड ने बॉयकाट कर दिया गया।आपको याद हो तो इसके बाद उन्हें किसी ने काम के लिए नहीं पूछा। जी दरअसल तनुश्री ने बॉलीवुड में चले #MeToo कैंपेन के तहत नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे और अब भी वह कहती हैं कि वह नाना पाटेकर को सजा दिलवाकर रहेंगी ।