Dussehra 2020 Wishes and Messages: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। इस त्योहार को मनाने की परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। इस दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे के दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे बुराई रूपी रावण का अंत आज ही के दिन किया गया था। ऐसी मान्यता है कि रावण के दहन के साथ-साथ इस दिन समाज की बुराइयों को भी दहन होता है। दशहरा के दिन अपने मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजे जा सकते हैं।
1. अधर्म पर धर्म की जीत,
अन्याय पर न्याय की विजय,
बुराई पर अच्छे की जय जय कार,
यही है दशहरे का त्योंहार। Happy Dussehra
2. दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है।
आप भी हर पथ पर विजयी हों, यही राम से हमारी मंगल कामना है।
विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।।
3. बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
यही हमारी विजयदशमी की शुभकामनायें
4. बाहर के रावण को जलाने से कुछ नही होगा,
मन के अंदर बैठे रावण को जरूर जलाएं
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाए
5. दशहरा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाये खुशियाँ अपार,
श्री राम जी करे आपके घर सुख की बरसात
शुभ कामना हमारी करे स्वीकार…!!
6. अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
अज्ञान पर ज्ञान की विजय
रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनायेँ.
7. हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा..
मुबारक हो आपको यह शुभ दशहरा!
8.बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
विजयदशमी की शुभकामनाऐं!!
Happy Dussehra 2020
9. हर पल आपका जीवन सुनहरा
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा
रहें आप कहीं भी जहां में
आपके लिए शुभ हो इस साल पवित्र पावन दशहरा
Happy VijayDashmi
10. किसी ने महसूस नहीं किया उस जलते हुए रावण का दुःख,
जो बार बार सामने खड़ी भीड़ से पूछ रहा था
तुम में से कोई राम है क्या?
शुभ दशहरा!