Holi 2019: अपने खास दोस्तों को कहिए होली मुबारक! भेजें ये शानदार संदेश

  • Follow Newsd Hindi On  
Holi 2019: अपने खास दोस्तों को कहिए होली मुबारक! भेजें ये शानदार संदेश

फागुन आते ही लोग होली का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। सबको रंगों से सराबोर करने वाले इस त्योहार का अपना एक अलग ही रंग होता है। लोग सबकुछ भूलकर एक-दूसरे के प्यार के रंग में रंग जाते हैं। हर रंग आनंद और उल्लास का होता है। इस दिन सभी सब अपने गिले-शिकवे भुला कर गुलाल लगाकर गले मिलकर मिठाई खिलाते हैं व त्यौहार की शुभकामनाएं (Happy Holi Messages 2019) देते हैं| 21 मार्च को पूरे भारत में होली (Holi) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस दिन हर कोई अपने चाहने वालों को प्यार भरे संदेश भेजते है। इस होली आप भी अपने अपनों को ये मैसेज भेजकर उन्हें Happy Holi wish कर सकते है।


1.

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको
रंग भरी होली !!

2.


वो गुलाल की ठंडक;
वो शाम की रोनक;
वो लोगों का गाना;
वो गलियों का चमकना;
वो दिन में मस्ती;
वो रंगों की धूम;
होली आगई है होली है होली की शुभकामनाएं

3.

मुबारक हो आपको रंगों भारी होली

रंगों से भरी पिचकारी, क्या गुब्बारे,
गुजिया और मिठाइयों की है भरमार,
ठंडई और भांग से भरा है हर गिलास,
ऐसा है होली का त्यौहार

निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली।

4.

मक्के की रोटी निम्बू का अचार, सूरज की किरणें खुशियों की बहार

चाँद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

होली की खूब सारी शुभकामनाएं….

5.

होली है भई होली है,
बुरा न मानो होली है!
आओ मिल के खुशियां मनाएं,
अपनों को हम रंग लगाएं!

6. 

होली का रंग
अपनों का संग
डालों ऐसा रंग
मच जाए हुड़दंग
आपको होली मुबारक हो इस मैसेज के संग

7.

खुशियों से हो ना कोई दूरी, रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी

रंगो से भरे इस मौसम में, रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी

हैप्पी होली ! होली की खूब सारी शुभकामनाएं

8.

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरफ से हैपी होली
Happy Holi 2019

9.

ये रंगों का त्योहार आया है
साथ अपने खुशियां लाया है
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग
सबसे पहले भिजवाया है
Happy Holi 2019

10.

होली आपके जिंदगी में ढ़ेर सारी खुशियों के रंग लेकर आए । आपको और आपके परिवार को होली की खुब सारी शुभकामनाएं। नई ऊर्जा और उत्साह आपके जीवन में बनी रहे, इसी दुआ के साथ आपके व आपके परिवार सभी के लिए ये होली का पर्व सुखदायक, मंगलकारी व आन्नददायक हो।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)