Happy Labour Day: मजदूरों को समर्पित है यह दिन, इन मैसेजेस के साथ दें इस दिन की शुभकामनाएं

  • Follow Newsd Hindi On  
Happy Labour Day: मजदूरों को समर्पित है यह दिन, इन मैसेजेस के साथ दें इस दिन की शुभकामनाएं

1 मई को पूरी दुनिया में ‘लेबर डे’ (Labour Day) मनाया जाता है। श्रमिकों को समर्पित इस दिन को श्रमिक दिवस, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंटरनेशनल लेबर डे या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। भारत समेत विश्व भर के 80 देशों में यह दिन धूम- धाम से मनाया जाता है। ‘लेबर डे’ के इस दिन पर सभी ऑफिसों में छुट्टी का प्रावधान है और किसी भी मजदूर से कोई भी काम नहीं लिया जाता है।

मजदूरों की मेहनत को लिए लेबर डे के अवसर पर दफ्तरों में मजदूरों के लिए खास प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन अपनी मांगें रखने के लिए लेबर यूनियन प्रदर्शन, भाषण, जूलूस और रैलियां भी निकालते हैं। बता दें कि, भारत समेत दुनिया भर के देशों में मजदूरों के आठ घंटे काम करने का संबंधित कानून बना हुआ है।


भारत में लेबर डे की शुरुआत 1 मई 1923 को ‘लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्‍तान’ के द्वारा की गयी। मजदूर दिवस से पहले इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था। मजदूर दिवस की शुरुआत के दिन ही भारत में आजादी के पहले लाल झंडे का उपयोग किया गया था।

 इस ‘लेबर डे’ आप भी इन मैसेज के द्वारा मेहनती लोगों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

चिलचिलाती धूप में काम करता हूं…

सुखी रोटी और पानी पीकर पेट भरता हूं..


दुनिया मुझे कहती है मजदूर…

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

 

मजदूर हूं इस बात की कोई शर्म नहीं…

इंसानियत के अलावा

मजदूरों का कोई धर्म नहीं…

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

 

परेशानियों से दूर होता है…

खून- पसीना बहाने को मजबूर होता है

वो हर इंसान मजदूर होता है…

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

 

बिना बिस्तर के

सुकून वाली नींद सोता हूं…

दाल रोटी खाकर भी

तृप्त होता हूं.

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

 

रोटी की तलाश में

कई खुशियों से दूर हो गया…

कभी था मैं भी मां-बाप का राजा बेटा…

आज जरूरतों के कारण मजदूर हो गया..

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

 

अमीरों के लिए

आलिशान महल बनाता हूं…

लेकिन खुद फूटपाथ पर

सोता हूं.

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)