Happy Maha Navami 2020 Wishes: इस खास दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें को ये Mesaages और Quotes, होगा शुभ

  • Follow Newsd Hindi On  
Happy Maha Navami 2020 Wishes: इस खास दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें को ये Mesaages और Quotes, होगा शुभ

नवरात्रि का इंतजार मां के भक्तों को हर साल होता है। नवरात्रि भर भक्त मां की पूजा करते हैं। इस बार की नवरात्रि अब खत्म होने को है। हर साल शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इस वर्ष की महानवमी रविवार यानी 25 अक्टूबर 2020 को पड़ रही है।

बता दें कि नौ दिनों तक चलने वाले इस खास त्यौहार के  जो लोग अपने घरों में माता को स्थापित करते हैं वो आखिरी दिन कन्या पूजन के साथ अपने पूजा और व्रत की समाप्ती करते हैं। मां दुर्गा के पूजा में अष्टमी और नौवमी दोनों दिनों का ही बेहद खास महतिव होता है। कई सारे लोग अष्टमी को भी कन्या पूजन करते हैं और कई लोग महानवमी को भी।


मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर लोग दोस्तों और अपनों को शुभकामनाएं या बधाई संदेश भेजते हैं। आप इस दिन मां दुर्गा की भक्ति से भरे कुछ खास मैसेज, इमेज, कोट्स, SMS और वॉलपेपर, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

1. सारी रात मां के गुण गाएं
मां का ही नाम जपें
मां में ही खो जाएं
शुभ दुर्गा नवमी 2020


2. शांति अमन के इस देश से अब
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर से श्री राम को आना होगा
महानवमी 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. आज प्रभु राम ने लिया था अवतार,
जैसे संत सौम्‍य है रामजी,
वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,
महानवमी मुबारक हो!

4. कभी ना हो दुखों का सामना…
पग पग मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले
दुर्गा नवमी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

5. राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।
महा नवमी की शुभकामनाएं!

हिंदू पंचांग के मुताबिक,  इस साल महानवमी तिथि का प्रारंभ 24 अक्टूबर 2020, शनिवार की सुबह 06 बजकर 58 मिनट से हो रहा है। ये अगले दिन 25 अक्टूबर 2020, रविवार को सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। नवरात्रि व्रत पारण 25 अक्टूबर को किया जाएगा। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)