दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: हरि नगर सीट पर लगातार 4 जीत के बाद बीजेपी को झेलनी पड़ी थी हार

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: हरि नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Hari Nagar Assembly seat

Hari Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हरि नगर विधानसभा सीट (Hari Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जगदीप सिंह ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अवतार सिंह हिट को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में हरि नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लों को चुनावी मैदान में उतारा है। जगदीप सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया है। वहीं, BJP ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सुरेंदर सेतिया पर दांव आजमाया है।


हरि नगर विधानसभा सीट (Hari Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का हरि नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Hari Nagar seat) पश्चिमी दिल्ली का इलाका है।1993 में इस विधानसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में भाजपा के हरशरण सिंह बागली विधायक चुने गए। उन्‍होंने कांग्रेस के ओमकार सिंह थापर को शिकस्‍त दी थी।

शुरुआत से ही भाजपा का गढ़ रही हरिनगर विधानसभा सीट पर पार्टी लगातार 4 बार जीती। भाजपा नेता हरशरण सिंह बागली इस विधानसभा सीट से लगातार 4 विधायक बनने वाले इकलौते नेता हैं। वर्तमान में इस सीट से आम आदमी पार्टी के जगदीप सिंह विधायक हैं। वह 2013 के बाद 2015 में लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में इस विधानसभा क्षेत्र का विस्‍तार करते हुए कुछ इलाके और जोड़े गए। दिल्‍ली के पुराने इलाकों में गिना जाने वाला यह क्षेत्र घरेलू सामान की फुटकर बिक्री के लिए जाना जाता है।

हरि नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 163708 है, जिनमें पुरुष मतदाता 87934 और महिला मतदाता 75770 हैं। पिछले चुनाव में 68.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


हरि नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जगदीप सिंह, आप – 65398
अवतार सिंह हिट, बीजेपी – 38954

हार का अंतर – 26444

हरि नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – राजकुमारी ढिल्लों
BJP – तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
Congress – सुरेंदर सेतिया
निर्दलीय – जगदीप सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


दिल्ली: आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)