Haryana Assembly Election 2019 LIVE: हरियाणा में शाम 6 बजे तक 61.62 % वोटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
Haryana Assembly Election 2019 LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट्स

Haryana Assembly Election 2019 LIVE: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। 1.83 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य भर के मतदाताओं को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचते देखा गया। मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुए। हरियाणा में 105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में 20 से 29 आयु वर्ग के करीब 22 फीसदी मतदाता मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40,67,413 मतदाता 20 से 29 आयु वर्ग के हैं और 44,92,809 मतदाता 30 से 39 आयु वर्ग समूह के हैं। 1.83 करोड़ मतदाताओं में से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 3,82,446 है।


आइये जानते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Elections 2019) के लाइव अपडेट्स:

6:30 PM: हरियाणा में शाम 6 बजे तक 61.62 % वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में शाम 6 बजे तक 61.62 % वोटिंग हुई है।


3:20 PM: हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 39.58 % वोटिंग


चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक 39.58 % वोटिंग हुई है।


1:30 PM: 1 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में दोपहर 1 बजे तक मतदान 34 फीसदी के पार चला गया है।


12:30 PM: हरियाणा में वोटिंग की रफ़्तार चुस्त, दोपहर 12 बजे तक 23.12 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक हरियाणा में करीब 23.12 फीसदी मतदान हुआ है।


11:22 AM: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

करनाल में वोट डालने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- पूरे प्रदेश में मतदान शांति से हो रहे हैं।


10:30 AM:  सुबह 10 बजे तक हरियाणा में 8.92 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में सुबह 10 बजे तक फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।


10:28 AM: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साइकिल पर सवार होकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे


9:55 AM: पहलवान बबीता फोगाट, गीता फोगाट और उनके परिवार ने चरखी दादरी निर्वाचन क्षेत्र के बलाली गांव में मतदान किया


9:50 AM: जननायक जनता पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला परिवार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे

Image


9:15 AM: ओलंपिक पदक विजेता और बड़ौदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने डाला वोट

Image


9:00 AM: आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार और TikTok स्टार सोनाली फोगाट ने डाला वोट

Image


8:30 AM: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हिसार में यशोदा पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 103 पर अपना वोट डाला


गौरतलब है कि हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान में बड़े हद तक मुकाबला भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी और गुटबाजी में फंसी कांग्रेस के बीच है। जाट प्रभुत्व वाली कुछ सीटों पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा चुनौती दी जा रही है। जेजेपी, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) से अलग हुआ गुट है। जेजेपी की अगुवाई दुष्यंत चौटाला (31) कर रहे हैं, जिन्हें उनके परदादा देवीलाल के राजनीतिक विरासत के वास्तविक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।


हरियाणा में 22 फीसदी युवा प्रमुख भूमिका निभाएंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव: क्या नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर पाएगी गुटबाजी में फंसी कांग्रेस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)