Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE: हरियाणा CM खट्टर ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा

  • Follow Newsd Hindi On  
Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE: पढ़ें हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट

Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE : हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। आज चुनाव परिणाम की बारी है। सूबे में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से है। यहां दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में बनी जनता जननायक पार्टी (जेजेपी) भी पहली बार चुनाव लड़ रही है। जेजेपी आईएनएलडी से टूटकर बनी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों का है। तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की आसान जीत के अनुमान लगाए गए हैं। अब देखना ये है कि एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं या फिर कांग्रेस राजनीतिक पंडितों को चौंकाने जा रही है।

आपको बता दें कि हरियाणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 62 फीसदी वोटिंग हुई। कुल 1,169 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सीएम मनोहर लाल खट्टर के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ी। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अहम भूमिका में दिखे। दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी की अगुवाई की।


गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें मिलीं थीं, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था। जबकि आईएनएलडी को 19, हरियाणा जनहित कांग्रेस को दो, निर्दलीय एवं अन्य को सात सीटें मिलीं थीं। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट शेयर 33 फीसदी, कांग्रेस का 21 फीसदी और अन्य का 46 फीसदी रहा था।

Haryana Assembly Election Result 2019 LIVE Updates:

चुनाव के नतीजे/रुझान से संबंधित ताजा अपडेट के लिए न्यूज्ड हिंदी के साथ बने रहें।

5:45 PM | CM खट्टर ने राज्यपाल से 6 बजे मिलने का वक्त मांगा, पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा, अमित शाह ने किया ट्वीट



2:30 PM | रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट से चुनाव हार गए

हरियाणा में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट से चुनाव हार गए हैं। सुरजेवाला बीजेपी के लीला राम से 567 मतों से हारे हैं।


2:15 PM | हरियाणा में सीटों की संख्या लगातार बदल रही है। कांग्रेस के बराबरी पर आने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर वापसी की है और पार्टी कांग्रेस से काफी आगे निकल गई है। फिलहाल, बीजेपी 41 और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है।


1:45 PM | भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता का जताया आभार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस करके प्रदेश की जनता का आभार जताया और विपक्षियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। हुड्डा ने कहा कि ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। मैं विपक्षियों और निर्दलीयों को एक होकर कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। सभी को बराबर मान-सम्मान मिलेगा, सभी को उनका हक मिलेगा।


1:33 PM | सोनाली फोगाट, योगेश्वर दत्त हारे, कुलदीप बिश्नोई जीते

– बाढ़डा विधानसभा से जेजेपी की नैना चौटाला जीतीं।
– सोनीपत विधानसभा से भाजपा की कविता जैन की हार।
– आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट हारीं, कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई जीते
– गोहाना विधानसभा से कांग्रेस के जगबीर मलिक जीते, लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी हारे।
– बरौदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त हारे।
– कालका से भाजपा की लतिका शर्मा हारीं, कांग्रेस के प्रदीप चौधरी जीते।


1:00 PM | बीजेपी, कांग्रेस 35-35 सीटों पर पर आगे, जेजेपी को 11, अन्य को 9 सीटों पर बढ़त

11:30 AM | बीजेपी 40 सीटों पर, कांग्रेस 30 पर आगे, जेजेपी के 11 प्रत्याशी आगे, अन्य को 9 सीटों पर बढ़त


11:15 AM | सिरसा विधानसभा – 6 राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आगे, गोपाल कांडा पीछे

गोकुल सेतिया, निर्दलीय – 14460
गोपाल कांडा, हलोपा – 13649
प्रदीप, भाजपा- 12071


11:14 AM | रेवाड़ी विधानसभा – कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव 2700 वोटों से आगे
कांग्रेस – 9782
भाजपा – 7234


11:10 AM | समालखा सीट – पांच राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे

कांग्रेस- धर्म सिंह छौक्कर (25692)
बीजेपी- शशिकांत कौशिक(19026)


11:05 AM | साढौरा विधानसभा- 3 राउंड के बाद कांग्रेस की रेणु बाला 6 हजार वोटों से आगे

कांग्रेस – रेणु बाला 14846
भाजपा – बलवंत सिंह 8494


10:45 AM |  भाजपा 40 सीटों, कांग्रेस 35 पर आगे, JJP के छह प्रत्याशी आगे

  • करनाल से सीएम खट्टर और गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे
  • दुष्यंत चौटाला, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त, कुलदीप बिश्नोई आगे
  •  कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, सोनाली फोगाट, अभय सिंह चौटाला पीछे

10: 19 AM  | अभी तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 40, कांग्रेस 29, JJP 10 और अन्य 11 सीटों पर आगे


10:15 AM | कुरुक्षेत्र विधानसभा से जेजेपी उम्मीदवार 5 हजार वोटों से आगे

जेजेपी 9450
भाजपा 4232
कांग्रेस 2950


10:10 AM | फतेहाबाद से पहले राउंड में भाजपा के दुड़ाराम 263 वोटों से आगे

भाजपा 4237
जेजेपी 3974


10: 07 AM | यमुनानगर से इनेलो के दिलबाग सिंह करीब 2 हजार वोटों से कर रहे हैं लीड।


10:06 AM | पिहोवा से बीजेपी प्रत्याशी आगे

पिहोवा से भाजपा के संदीप सिंह 2126 वोट से आगे चल रहे हैं।


10:05 AM | बाढड़ा विधान सभा से 5 रांउड के बाद JJP की नैना चौटाला, बीजेपी के सुखविन्दर मांढी से 6423 से वोट आगे हैं।


09:58 AM | बवानी खेड़ा विधान सभा में भाजपा आगे

भाजपा विशंभर वाल्मीकि – 3253 वोट
जे जे पी रामसिंह वैद – 2167 वोट


09:40 AM | अब तक के रुझानों में भाजपा 39, कांग्रेस 33, JJP 7 और अन्य 7 सीटों पर आगे


09:30 AM | बीजेपी प्रत्याशी और हरियाणा सरकार में मंत्री ओपी धनकर और कैप्टेन अभिमन्यु पीछे चल रहे हैं।


09:10 AM | ECI के आंकेडे के अनुसार भाजपा 8, कांग्रेस 2 और JJP 2 सीटोंं पर आगे


08:49 AM | करनाल विधानसभा सीट से मनोहल लाल खट्टर आगे चल रहे हैं।


08:25 AM | दुष्यंत चौटाला: BJP-कांग्रेस 40 सीटें पार नहीं करेगी, सत्ता की चाबी JJP के हाथ में होगी


08:13 AM | कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से आगे चल रहे हैं।


08:00 AM | वोटों की गिनती शुरू, पहले मतपत्रों की होगी गिनती


हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: न्यूज्ड ओपिनियन पोल में बीजेपी की बड़ी जीत, विपक्ष का सूफड़ा साफ

Haryana : India Today-Axis के एग्जिट पोल में दावा- हरियाणा में कांग्रेस-BJP में कड़ी टक्कर, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

Haryana Poll of Exit Polls 2019: एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में फिर से खट्टर सरकार

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)