Haryana Board 10th Results 2019: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 57.39 फीसदी छात्र पास, 4 छात्रों ने किया टॉप

  • Follow Newsd Hindi On  
Haryana Board 10th Results 2019: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 3 छात्रों ने किया टॉप

Haryana Board 10th Results 2019: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार आज समाप्त हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (HBSE Board 10th Results 2019) आज 17 मई को दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखे जा सकेंगे।

 रिजल्ट की खास बातें

  • 57.39 फीसदी छात्र हुए पास। पिछले साल 51.15 फीसदी छात्र हुए थे पास।
  • 4 छात्रों ने किया संयुक्त रुप से टॉप।
  • झज्जर के हिमांशु, कैथल की ईशा और जिंद की शालिनी सहित पानीपत के संजू ने 500 में से 497 अंक हासिल कर हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप किया है।
  • न्यूटन हाई स्कूल, झज्जर के छात्र है टॉपर हिमांंशु।
  • दूसरे स्थान पर 4 छात्रों ने बनाई जगह। निधि, ऋतिका, दिव्या और तन्नु हैं शामिल। इन्हें 496 अंक प्राप्त हुए हैं।
  • 495 अंकों के 8 छात्रों ने संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
  • परीक्षा में 3,64,967 छात्रों ने लिया था हिस्सा जिनमें से 2,09,445 छात्र पास हुए हैं।
  • परीक्षा में लड़कियों ने फिर से लड़कों को पछाड़ा है। 62.17 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 53.43 फीसदी लड़के।
  • ग्रामीण इलाकों का रिजल्ट बेहतर। 59 फीसदी ग्रामीण व 54 फीसदी शहरी छात्र हुए पास।
  • सरकारी स्कूलों का परिणाम 52.71 फीसदी और निजी स्कूलों का 62.33 प्रतिशत परिणाम रहा।
  • 50 हजार से ज्यादा छात्र  हिंदी में फेल।

ये हैं टॉपरों की लिस्ट 

रैंक – 1
हिंमाशू (झज्जर)- 497 अंक
संजू (पानीपत)- 497 अंक
ईशा देवी (कैथल)- 497 अंक
शालिनी (जिंद)- 497 अंक


रैंक – 2 (दूसरे स्थान पर भी 4 छात्र)
निधि, हिसार – 496 अंक
रितिका, फतेहाबाद- 496 अंक
तन्नु , पानीपत –  496 अंक
दिव्या, सिरसा- 496 अंक

रैंक 3 – (तीसरे स्थान पर 8 छात्र)
एकता, सुरजभान मैमोरियल हाई स्कूल, काकरोड़ (जींद), – 495 मार्क्स
मुस्कान, एस.एस. जैन कवमावि, सिरसा, – 495 मार्क्स
साहिल भारद्वाज, नैशनल वमावि, किशनपुरा (पानीपत), – 495 मार्क्स
छाया, ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर हाई स्कूल, जींद, – 495 मार्क्स
अंशू, एवरेस्ट हाई स्कूल, बराड़ बुआना (जींद), – 495 मार्क्स
पूजा देवी, आर्य वमावि हैबितपुर (हिसार), – 495 मार्क्स
शुभांशु कुमार ओझा, सरस्वती वमावि असावरपुर (सोनीपत) – 495 मार्क्स
निधि, आर्यन सेंट सोफिया हाई स्कूल, भट्टू कलां (फतेहाबाद) – 495 मार्क्स

3 लाख 64 हजार छात्रों को था रिजल्ट का इंतजार

इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 31 मार्च 2019 के बीच आयोजित हुए थे, जिसमें कुल 3,64,967 छात्रों ने हिस्सा लिया था।  पिछले साल 2018 में 10वीं में मात्र 51.15 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत  55.34 और लड़कों का पास प्रतिशत 47.61 रहा था। जिंद के कार्तिक ने 500 में से 498 अंक हासिल कर टॉप किया था। 10वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम 15 मई को जारी कर चुका है।


Haryana Board 10th Result 2019: ऐसे करें चेक

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर/हॉल टिकट नंबर एंटर करें।
  • नंबर सबमिट करने से पहले उसे एक बार चेक कर लें।
  • अब सबमिट बटन प्रेस करें।
  • आपको अपना रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिख जाएगा। उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)