Haryana Board 12th Results 2019: आज 3 बजे जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

  • Follow Newsd Hindi On  
Haryana Board 12th Results 2019: आज 3 बजे जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Haryana Board  12th Results 2019: हरियाणा बोर्ड के 12वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार समाप्त होने वाला है। बोर्ड आज 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे हरियाणा बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी करेगा। 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखे जा सकेंगे।

पिछले साल से बेहतर रहेगा इस बार का रिजल्ट- बोर्ड चेयरमैन

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह दोपहर बाद दो बजे बोर्ड कार्यालय में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान परिणाम जारी करेंगे, संभावना है कि रिजल्ट 3 बजे के आसपास तक जारी हो जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के तत्काल बाद परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकेंगे। चेयरमैन के मुताबिक इस बार का परिणाम पिछले साल की अपेक्षा बेहतर है। HBSE इस बार 12वीं क्लास के परिणामों को रिकॉर्ड 40 दिन में जारी कर रहा है।


2 लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 12वीं के नतीजों का करीब 2 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार है। हरियाणा बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित की थी। पिछले साल  12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 3 अप्रैल 2018 के बीच कराई गई थी। हर वर्ष 12वीं में 2.5 लाख छात्र परीक्षा में बैठते हैं। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12 वीं परीक्षा के लिए 2, 22,388 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट: कैसे करें चेक

  • इसके लिए हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।
  • यहां 12वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)