Haryana Cabinet List: हरियाणा में खट्टर सरकार के कैबिनेट का गठन, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा में खट्टर सरकार के कैबिनेट का गठन, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद आज कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में 6 कैबिनेट मंत्री और 4 स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। हरियाणा कैबनेट के नए मंत्रियों को आज ही शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए बुधवार देर रात तक माथापच्ची चली और मंत्रियों के नाम तय हुए। बता दें कि यह विस्‍तार मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला के शपथ लेने के करीब 17 दिन दिन बाद हो रहा है।

हरियाणा कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

Haryana Cabinet List: हरियाणा में खट्टर सरकार के कैबिनेट का गठन, देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट


बता दें कि मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने 27 अक्‍टूबर को शपथ ली थी। इसके साथ ही कैबिनेट में भाजपा और जजपा के बीच विभागों के बंटवारे पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद दुष्‍यंत चौटाला को 11 विभाग सौंपे गए। जजपा को पहले 12 महत्‍वपूर्ण विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही थी, हालांकि वह 14 विभागों की मांग कर रही थी। इसके साथ ही कैबिनेट विस्‍तार से पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने बुधवार रात भाजपा, जजपा और निर्दलीय विधायकों को डिनर पर बुलाया था।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला को 11 विभाग सौंपे। दुष्‍यंत चौटाला के पास होंगे ये विभाग-

1. राजस्‍व एवं आपात प्रबंधन विभाग (रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग)।


2. एक्साइज एंड टैक्सेसन।

3. ग्रामीण विकास एवं पंचायत।

4. उद्योग एवं वाणिज्‍य।

5. जनस्‍वास्‍थ्‍य अभियांत्रिकी (पब्लिक वर्क्स)

6. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले।

7. श्रम एवं रोजगार।

8. सिविल एविएशन।

9. आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम।

10. पुनर्वास (रिहेबिलिटेशन)।

11 कॉन्सोलिडेशन।


हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष बने ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा में हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)