हरियाणा चुनाव: टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट 30 हजार वोट से पीछे, बबिता और योगेश्वर चुनावी मैदान में चित्त

  • Follow Newsd Hindi On  

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को यहां पर अबतक के नतीजों के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही भाजपा ने जिन सेलिब्रिटी को मैदान में उतारा था, उनकी भी हालत सही नहीं है और वो लड़ाई में पिछड़ गए हैं। भाजपा ने इसबार 4 सेलिब्रिटी को टिकट दिया है जिसमें टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट, रेसलर बबिता फोगाट, रेसलर योगेश्वर और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह शामिल है।

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट

हरियाणा की आदमपुर सीट से वर्तमान विधायक और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट बुरी तरह पिछड़ गई हैं। वह भारी मतों के अंतर से पीछे चल रही हैं। दोपहर 3 बजे तक कुलदीप बिश्नोई को 63693 वोट और सोनाली फोगाट को 34222 वोट मिले।


पहलवान बबिता फोगाट

दादरी विधानसभा सीट से बबिता फोगाट की भी हालत सही नहीं है। बबीता भारी अंतर से तीसरे नंबर पर चल रही हैं। इस सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार सोमवीर 36,438 वोट के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर JJP उम्मीदवार सतपाल संगवान को 22,358 वोट मिला है। बबीता फोगाट 21,591 मतों के सात तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं।

रेसलर योगेश्वर दत्त

बड़ौदा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को जहां 30,848 वोट मिले हैं वहीं योगेश्वर दत्त 26909 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह

पूर्व हॉकी कप्तान एवं भाजपा उम्मीदवार कप्तान संदीप सिंह पेहोवा निर्वाचन क्षेत्र से पीछे आगे चल रहे हैं। पेहोवा में संदीप सिंह कांग्रेस के मनदीप सिंह चट्ठा से 5314 मतों से आगे चल रहे है।



Haryana Election Result: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत खट्टर सरकार ये मंत्री भी पिछड़े, जानिए वीआईपी सीटों का हाल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)