हरियाणा : चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष अशोक तंवर का इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा : चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी के पूर्व राज्य अध्यक्ष अशोक तंवर का इस्तीफा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हरियाणा कांग्रेस (Haryaan Congress) को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले तंवर ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। अशोक तंवर हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज चल रहे थे।

अशोक तंवर ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, “पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद और कांग्रेस के सभी लोगों सहित जनता को अच्छी तरह से ज्ञात वजहों के साथ मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।”



इससे पहले 3 अक्टूबर को तंवर ने कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लिखा था, “नेतृत्व का धन्यवाद !! हम गांधी,नेहरू,अम्बेडकर व आज़ाद की विचारधारा के रास्ते जनता के हक़,अधिकार व न्याय की लड़ाई लड़ते थे और लड़ते रहेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी की सभी कमेटियों से इस्तीफा दे रहा हूँ और प्राथमिक सदस्य के तौर पर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करता रहूंगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)