हरियाणा: महिला मित्र के फ्लैट से कूदकर घायल हुए BJP नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया 6 साल के लिए निलंबित

  • Follow Newsd Hindi On  

हरियाणा बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्‍य और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने कथूरिया के विवादों में घिरने पर यह कार्रवाई की है। हालाँकि, पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की ओर से जारी पत्र में कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया गया है।

हरियाणा: महिला मित्र के फ्लैट से कूदकर घायल हुए BJP नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया 6 साल के लिए निलंबित


बता दें कि कथूरिया चंडीगढ़ में एक महिला मित्र के फ्लैट की बालकनी से गिर गए थे और इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं के बाद पार्टी ने कार्रवाई की है।दरअसल, कथूरिया 22 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में एक सोसाइटी में इस महिलामित्र के फ्लैट पर गए हुए थे। फ्लैट की बेल बजने पर सामने आने की बजाए कथूरिया ने कपड़े के सहारे बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे नीचे गिर गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था।

घायल कथूरिया को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जहां से वह फोर्टिस अस्पताल में (मोहाली) शिफ्ट हो गए। उनकी एक टांग में फ्रैक्चर है। कथूरिया करनाल जिले के भाजपा के प्रमुख नेताओं में माने जाते रहे हैं। वह विधानसभा व लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी जताते रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने पार्टी से कथूरिया को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।


हरियाणा के यमुनानगर में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस लाठीचार्ज


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)