5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण

  • Follow Newsd Hindi On  

आजकल प्रदुषण ने गंभीर समस्या का रूप ले लिया है। हर कोई इससे बचने के तरह-तरह के उपाय कर रहा है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन पाँच पेड़-पौधों के बारे में जिन्हें अपने आस-पास लगाकर आप प्रदुषण से आसानी से राहत पा सकते है। ये पेड़ एक दिन में 20 घंटों से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं । पेड़-पौधे जहां हरियाली बढ़ाते हैं वहीँ हमें धूप से भी बचाते हैं। अगर पेड़ न हो तो जीवन असंभव है। पेड़ द्वारा बनाने वाली ऑक्सीजन के कारण ही हम ज़िंदा रहते हैं। ये जानते हैं कि कौन से पेड़ सबसे और कितने समय तक ऑक्सीजन बनाते हैं। जानिए उन्हीं पेड़ों के बारे में जो ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण


पीपल- पीपल के पेड़ के साथ कई धार्मिक भावनाएं जुड़ी होती है। पीपल के पेड़ का विस्तार, फैलाव और ऊंचाई बहुत अधिक होती है। बताया जाता है कि पीपल का पेड़ ही रात में ऑक्सीजन देता है। पीपल का पेड़ और पेड़ों के मुकाबले ज्यादा ऑक्सीजन देता है और दिन में 22 घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन देता है।

5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण

समुद्री पौधे (मरीन प्लांट्स): खबरों के अनुसार वातावरण में मौजूद 70 से 80 फीसदी ऑक्सीजन इन पौधे की ओर से ही बनाई जाती है। जमीन का अधिकांश हिस्सा समुद्री होने की वजह से ये पौधे पृथ्वी को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। ये पौधे जमीनी पौधों से ज्यादा ऑक्सीजन बनाते हैं।


5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण

पत्तेदार पौधे- ऑक्सीजन बनाने का काम पेड़ की पत्तियां करती हैं। बताया जाता है कि पत्तियां एक घंटे में 5 मिलीलीटर ऑक्सीजन बनाते हैं। इसलिए जिस पेड़ में ज्यादा पत्तियां होती हैं वो पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाता है।

5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण

बांस का पेड़- बांस का पेड़ सबसे तेज बढ़ने वाला पेड़ या घास है। इसकी बढ़ने की स्पीड बहुत तेज होती है। बांस का पेड़ हवा को फ्रेश करने के काम में भी आता है। बताया जाता है कि बांस का पेड़ अन्य पेड़ों के मुकाबले 30 फीसदी अधिक ऑक्सीजन छोड़ता है।

5 पेड़ जो देते हैं सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जिनसे दूर होगा वायु प्रदूषण

नीम, बरगद, तुलसी- पीपल के पेड़ की तरह नीम, बरगद और तुलसी के पेड़ भी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। नीम, बरगद, तुलसी के पेड़ एक दिन में 20 घंटों से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।

तेजी से बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के कारण लगातार पेड़ो को काटा जा रहा है। अगर पेड़ों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा तो वो दिन दूर नहीं होगा जब मनुष्य का वजूद भी कतम हो जाएगा। इसलिए अगर जरूरत पड़ने पर आप अगर एक पेड़ काटते भी हैं तो उसके बदले 10 पेड़ लगाएं भी ताकि आपकी आप खुद और आपकी आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन के लिए मास्क की जरूरत न पड़े।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)