Health Care Tips: लहसुन खाने वाले तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे लोगों के लिए है बहुत घातक

  • Follow Newsd Hindi On  
लहसुन रखेगा आपकी सेहत का ध्यान, जानें इसके फायदे

Health Care Tips: लोग सर्दियों में अक्सर ठंडी से बचने के लिए भुना हुआ लहसुन खाते हैं। इसके अलावा अगर पेट दर्द होता है, तो भी कई बार लहसुन भूनकर खाया जाता है। लहसुन को आयुर्वेद में औषधि के समान माना गया है। कहा जाता है कि लहसुन कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। हालांकि कई बार फायदा करने वाली चीज भी नुकसान का कारण बन सकती हैं। लहसुन सबके लिए गुणकारी हो, यह जरूरी नहीं है।

औषधि का काम करने वाला लहसुन कुछ लोगों के लिए जहर के समान भी हो सकता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे रोगियों को लहसुन से कोसों दूर रहना चाहिए। इन रोगियों को लहसुन का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं कि ब्लड प्रेशर के रोगी यदि लहसुन का सेवन कर लेते हैं, तो उनकी नसों में ब्लॉकेज खत्म हो सकता है।


इस बीमारी से जूझ रहे रोगियों के शरीर का मेटाबोलिज्म लहसुन खाने की वजह से बढ़ने लगता है। शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ने की वजह से मरीज के शरीर का ब्लड प्रेशर कम होता है। इसीलिए डॉक्टर लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को  लहसुन खाने से मना करते हैं।

इसके अलावा लिवर के रोगियों को भी लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि लिवर के मरीज लहसुन का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर के लिए यह जहर होता है। जिनको ब्लीडिंग की समस्या होती है, उन्हें तो लहसुन से कोसों दूर रहना चाहिए। यदि आपको चोट लगी है, तब भी लहसुन से दूर रहें। जिनके नाक से खून निकलने की समस्या होती है, उन्हें गलती से भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)