हेगीबिस तूफान : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई

  • Follow Newsd Hindi On  

संयुक्त राष्ट्र, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि जापान में हेगीबिस तूफान में मरने वाले लोगों और तबाही के कारण वे बहुत दुखी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को टोक्यो शहरी क्षेत्र समेत पूरे जापान में हेगीबिस तूफान के कारण लगभग 35 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए। तूफान के कारण कई नदियां उफान पर आकर रिहायशी इलाकों में बहने लगी और लगभग 3,76,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक बयान में मृतकों के परिजनों तथा जापान की सरकार और जनता के प्रति गहरा शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुटेरस ने जलवायु के लिए निवेश करने की जरूरत पर बल दिया और क्षेत्र में जापान को महत्वपूर्ण अगुआ की भूमिका देने निभाने के लिए कहा।

बयान में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दुख की इस घड़ी में जापान की सरकार और जनता के साथ है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)