काजल राघवानी के इन 5 गानों ने मचाई धूम, इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

  • Follow Newsd Hindi On  
काजल राघवानी के इन 5 गानों ने मचाई धूम, इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने गानों के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दर्शकों को उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी बहुत पसंद है दोनों के गाने बहुत वायरल होते हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री उनके गानों को सुपरहिट बना देती है। दोनों के कई गानों ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। आइये बताते हैं काजल राघवानी के टॉप 5 गानों के बारे में।


काजल राघवानी के टॉप 5 गानें

छलकत हमरो जवनिया ए राजा

काजल राघवानी का गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ भोजपुरी सिनेमा का अब तक का सबसे सुपरहिट गाना है, जिसे 287 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


यह भी पढ़ें: बजट के बाद GST काउंसिल मीटिंग में इन चीजों के घट सकते हैं दाम

सज संवर के

काजल राघवानी का गाना ‘सज संवर के’ उनके सुपरहिट गानों में से एक है। इस गाने में भी खेसारी लाल यादव और काजल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’ के इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, और इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

बीपी बढ़ल बा

खेसारीलाल यादव के साथ ही काजल राघवानी की फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का गाना ‘बीपी बढ़ल बा’ भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस गाने को अब तक 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Shravan 2019: आज है सावन का पहला सोमवार, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

जवानी लेके उड़ जाई कौवा

फिल्म ‘दुलहिन गंगा पार की’ का गाना ‘जवानी लेके उड़ जाई कौवा’ काजल का एक अन्य सुपरहिट गाना है। इस गाने में भी खेसारी और काजल की जोड़ी दिखी। जबरदस्त रोमांस वाला यह वीडियो सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आया था।

यह भी पढ़ें: KUW vs MAL 2nd T20I, ICC World T20 Asia Qualifier 2019 : कब और कहाँ देखें मलेशिया और कुवैत के बीच टी-20 मैच?

सरसो के सगिया

काजल और खेसारी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ का गाना ‘सरसो के सगिया’ आज भी लोगों के फेवरेट गानों में से एक है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)