Hilsa Vidhan Sabha Seat: क्या हिलसा विधानसभा में अपनी खोई साख बचा पाएगी जेडीयू?

  • Follow Newsd Hindi On  
Keoti Vidhan Sabha Seat result and history

Hilsa Vidhan Sabha Seat: राज्य की हिलसा विधानसभा सीट से आरजेडी (RJD) ने अपने मौजूदा विधायक शक्ति सिंह यादव को एक बार फिर से चुनावी रण में उतारा है। वहीं,  जेडीयू (JDU) के टिकट पर कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ प्रेम मुखिया यहां से चुनावी लड़ रहे हैं। जबकि एलजेपी (LJP) ने इस सीट से कुमार सुमन सिंह को  टिकट दिया है।

हिलसा विधानसभा सीट का इतिहास

बिहार हिलसा विधानसभा सीट नालंदा जिले में आती है। इस सीट पर अब तक कुल 14 चुनाव हुए हैं. इन चुनावों में तीन-तीन बार कांग्रेस और JDU, दो बार जनसंघ और एक-एक बार BJP, RJD, समता पार्टी, इंडियन पीपुल्स फ्रंट, जनता दल और जनता पार्टी को जीत मिली है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के शक्ति सिंह यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2010 के चुनाव में जेडीयू की उम्मीदवार उषा सिन्हा ने बाजी मारी थी। 2005 में भी जेडीयू को ही विजय मिली थी।

जातीय समीकरण

इस सीट पर यादव और कुर्मी वोटर्स की संख्या अच्छी खासी है। यहां यादव और कुर्मी वोटर्स ही उम्मीदवारों की जीत-हार तय करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही पासवान, रविदास, भूमिहार की संख्या भी अच्छी है।

Hilsa Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ प्रेम मुखिया


आरजेडी – शक्ति सिंह यादव

लोजपा – कुमार सुमन सिंह

Hilsa Vidhan Sabha winner:  हिलसा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Atri Muni Urph Shakti Singh Yadav RJD 72347 Deepika Kumari LJP 46271
2010 Usha Sinha JD(U) 54974 Rina Devi LJP 41772
OCT 2005 Ramcharitra Prasad Singh JD(U) 41371 Rajesh Kumar Singh LJP 29111
FEB 2005 Ramcharitra Prasad Singh JD(U) 34698 Rajesh Kumar Singh Alias Raju Yadav RJD 28526
2000 Ramcharitra Prasad Singh SAP 55218 Baiju Prasad RJD 44369
1995 Vaiju Prasad JD 53911 Ram Naresh Singh SAP 49011
1990 Kishnadeo Singh Yadav IPF 29902 Gopal Prasad JD 24125
1985 Surendra Prasad Tarun INC 28406 Mahendra Singh IND 20614
1980 Jagdish Prasad BJP 30056 Bhola Prasad Singh JNP(SR) 26145
1977 Jagdish Prasad JNP 53989 Ram Piyare Singh IND 13713
1969 Jigdish Prasad BJS 29132 Awadhesh Kumar Singh INC 16595
1967 A. K. Singh INC 23788 J. Prasad BJS 17226
1962 Jagdish Prasad JS 23526 Lal Singh Tyagi INC 15743
1957 Lal Singh Tyagi INC 16971 Bhagwat Singh BJS 7534

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)