हिमाचल : खाई में बस गिरने से 5 की मौत, 33 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 10 मार्च (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में चंबा शहर के पास मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बस चंडीगढ़ से चंबा की ओर जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से 25 किलोमीटर पहले ही बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। राज्य की राजधानी से दुर्घटना स्थल की दूरी 475 किलोमीटर दूर है।


चंबा के उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि ज्यादातर घायलों को चंबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटना में बुरी तरह से प्रभावित हुई बस से पीड़ित यात्रियों को बाहर निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बचाव दल और पुलिसकर्मियों को पहाड़ पर चढ़ने और शवों को निकालकर लाने में घंटों लग गए। स्थानीय प्रशासन के दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने राहत और बचाव अभियान अपने स्तर पर शुरू कर दिया था।

अधिकतर पीड़ित राज्य के सबसे दूरस्थ स्थानों में से एक चंबा जिले के रहने वाले हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)