हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट

  • Follow Newsd Hindi On  

शिमला, 2 नवंबर (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य भर के तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में रविवार तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों की पहाड़ियों पर शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

शिमला और पास के कुफरी से आसमान में बदली छाई हुई है। दिन के अंत तक बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश के बाद सुरम्य पर्यटन स्थल मनाली का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मनाली से 52 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी हुई।


शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और लाहौल और स्पीति के केलॉंग का रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और हमीरपुर में बारिश हुई।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)