Himachal Pradesh: महज 23 साल की उम्र में श्रुति बनीं नाहन की पार्षद

  • Follow Newsd Hindi On  
Himachal Pradesh: महज 23 साल की उम्र में श्रुति बनीं नाहन की पार्षद

कुछ दिनों पहले हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव कराए गए थे। इस बार नाहन की श्रुति पार्षद बनी हैं। श्रुति महज 23 वर्ष की हैं। वह पहली बार राजनीति में उतरीं हैं। उन्होंने पहली बार में ही विजय हासिल की है। नगर निकाय चुनाव में वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षद हो सकती हैं। 25 अगस्त 1997 को जन्मी श्रुति चौहान ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर राजनीति में कदम रखा और 28 मतों से जीत दर्ज की है। श्रुति चौहान ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसा कश्यप को चुनावी मैदान में पटखनी दी है।

बता दें कि श्रुति नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर चार शमशेर गंज से चुनाव लड़ीं थी। उन्हें कुल 327 मत हासिल हुए। जबकि, भाजपा समर्थित तुलसा कश्यप को 229 वोट मिले। खबरों के अनुसार श्रुति चौहान अभी स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। श्रुति कॉलेज में एनएसयूआई की समर्थक रहीं थी लेकिन उन्होंने एनएसयूआई में कभी भी सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर हिस्सा नहीं लिया। श्रुति चौहान ने बताया कि वह अभी ग्रेजुएशन कर रही हैं और अंतिम वर्ष के नतीजों का इंतजार है। श्रुति ने कहा कि वह राजनीति में आने का शौक रखती थीं और आज इसी का परिणाम है कि वह विजयी हुई हैं।


पंचायतीराज चुनाव में प्रदेश में सबसे कम उम्र की प्रधान मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत आने वाली थरजून पंचायत के केलोधार गांव की रहने वाली जबना चौहान रह चुकी हैं। 2016 में जबना चौहान थरजून पंचायत से बतौर पंचायत प्रधान चुनकर आईं थीं। उस वक्त जबना की उम्र 22 साल थी। अब नगर निकाय चुनाव में महज श्रुति 23 साल की उम्र में पार्षद बनी हैं, जो प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षद हो सकती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)