Hindu Calendar 2019 April: यहां देखें अप्रैल माह के हर तीज-त्योहार की पूरी जानकारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Hindu Calendar 2019 April: यहां देखें अप्रैल माह के हर तीज-त्योहार की पूरी जानकारी

अप्रैल का महीना शुरु हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार अप्रैल 2019 में नवरात्र के साथ-साथ कई खास तीज-त्योहार पड़ेगे। त्योहारों की शुरुआत इस माह प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। इसके साथ ही माह का अंत एकादशी के साथ होगी। इस तरह हिन्दू नववर्ष का पहला महीना तीज-त्योहार और व्रत-उपवास के नजरिए से बहुत ही खास माना जा रहा है। देखें तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट।

हिंदू कैलेंडर अप्रैल 2019 (Hindu Calendar 2019 April)


3 अप्रैल, 2019 – बुधवार – प्रदोष व्रत

5 अप्रैल, 2019 – शुक्रवार – चैत्र अमावस्या
6 अप्रैल, 2019 – शनिवार – चैत्र नवरात्र आरंभ, घटस्थापना, गुड़ी पाड़वा
7 अप्रैल, 2019 – रविवार – सिंधारा दूज
8 अप्रैल, 2019 – सोमवार – गंगौर, गौरी पूजा, मत्स्या जयंती, गौरी तीज
9 अप्रैल, 2019 – मंगलवार – वरद विनायक चौथ
10 अप्रैल, 2019 – बुधवार – लक्ष्मी पंचमी
13 अप्रैल, 2019 – शनिवार – दुर्गा अष्टमी
14 अप्रैल, 2019 – रविवार – राम नवमी
16 अप्रैल, 2019 – मंगलवार – कामादा एकादशी
17 अप्रैल, 2019 – बुधवार – प्रदोष व्रत
19 अप्रैल, शुक्रवार – चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
23 अप्रैल, मंगलवार – संकष्ठी चतुर्थी
30 अप्रैल, मंगलवार – वैष्णवा वरूथिनी एकादशी

6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं नवरात्र


आपको बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहे हैं जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। 6 अप्रैल को ही घटस्थापना होगी जिसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:36 से 10:35 बजे तक है। यानि इस मुहूर्त के बीच ही घटस्थापना करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)