Hisua Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: हिसुआ सीट पर फिर से BJP मारेगी बाजी या इस बार बदलेगा जनता का मिजाज, पढ़ें समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Hisua Vidhan Sabha Seat, Bihar Election result and history

Hisua Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार के नवादा जिले की हिसुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। इस सीट से बीजेपी के अनिल सिंह लगातार तीन बार से विधायक चुने गए हैं, उससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। कांग्रेस के टिकट पर आदित्य सिंह छह बार विधायक बन चुके हैं। ऐसे में इस बार सीट पर मुकाबला रोचक रहने वाला है।

हिसुआ सीट का इतिहास


हिसुआ सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था, तब यहां से कांग्रेस के टिकट पर राजकुमारी देवी विधायक बनी थीं। 1962 में भी राजकुमार देवी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद 1967, 1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर शत्रुघ्न शरण सिंह ने ये सीट कब्जाई। 1977 में जनता पार्टी के बाबू लाल सिंह चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

इसके बाद आदित्य सिंह लगातार छह बार यहां से विधायक बने। 1980 और 1985 के चुनाव में आदित्य सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव जीता। फिर 1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आदित्य सिंह जीते। 2000 का चुनाव आदित्य सिंह निर्दलीय लड़े और जीते। 2005 के चुनाव में कांग्रेस को हराकर बीजेपी ने इस सीट को अपने नाम किया।

Hisua Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

नवादा जिले की इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 342578 है। जिसमें से पुरूष मतदाता की संख्या 52. 55 प्रतिशत है, जबकि महिला मतदाता की संख्या 47.45 प्रतिशत है। साल 2015 में इस विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


हिसुआ विधानसभा : 2015 के नतीजे

इस सीट पर पिछले पिछले तीन बार से बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी के अनिल सिंह ने 2015 में जेडीयू के कौशल यादव को मात देकर इस सीट पर फतह हासिल की थी। साल 2015 का चुनाव बीजेपी और जेडीयू एक दूसरे के खिलाफ लड़े थे। लेकिन इस बार चुनाव का समीकरण बदल गया है.

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- अनिल सिंह

कांग्रेस- नीतू कुमारी

Hisua Vidhan Sabha : हिसुआ के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Anil Singh BJP 82493 Kaushal Yadav JD(U) 70254
2010 Anil Singh BJP 43110 Anil Mehta LJP 39132
2005-10-01 Anil Singh BJP 43276 Aaditya Singh INC 26809
2005-02-01 Aaditya Singh INC 32354 Ganesh Shankar Vidyarthi CPM 15070
2000 Aditya Singh IND 27497 Ganesh Shankar Vidyarthi CPM 23577
1995 Aditya Singh INC 36034 Lal Narayan Singh CPI 23510
1990 Aditya Singh INC 71992 Lal Narayan Singh CPI 16271
1985 Aditya Singh IND 29691 Lal Narain Singh CPI 21941
1980 Atiya Singh IND 20979 Lal Narain Singh CPI 13030
1977 Babu Lal Singh JNP 17545 Aditya Singh IND 17302
1972 Shatruhan Sharan Singh INC 21782 Mathura Prasad Singh NCO 19738
1969 Shatrughan Sharan Singh INC 34131 Lal Narain Singh CPI 17578
1967 S. S. Singh INC 38607 L. N. Singh CPI 13920
1962 Rajkumari Devi INC 20190 Teknarain Prasad Yadav PSP 10785
1957 Raj Kumari Devi INC 12908 Bisheshwar Mahto PSP 9244

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)