हमें हमारे बच्चों को संस्कृति से जोड़े रखना है : ए.आर.रहमान

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| संगीतकार ए.आर.रहमान ने कहा है कि हमें सबसे पहले हमारे बच्चों को हमारी संस्सकृति से जोड़े रखना है। मराठी फिल्म ‘माजा अगाडबम’ के संगीत लॉन्च के मौके पर रहमान मीडिया से बात कर रहे थे जिस दौरान उनके साथ फिल्म के मुख्य कलाकार सुबोध भावे, तृप्ती भोईर, संगीतकार टी. सतीश चक्रवर्ती और निर्माता जयंती लाल गड़ा भी मौजूद थे।

मराठी सिनेमा ने कुछ सालों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पैठ बनाई है।


रहमान मराठी सिनेमा के बारे में क्या सोचते हैं, इस पर उन्होंने कहा, “मराठी सिनेमा बहुत बोल्ड हो गया है। मुझे मराठी सिनेमा के बारे में सबसे अधिक यह चीज पसंद है कि वह भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित है और मुझे हमेशा यह महसूस होता है कि मुख्यधारा के सिनेमा में इसकी कमी है। संगीत, मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत फिल्म में मूल्यों को जोड़ता है इसलिए यह चीज बहुत अच्छी है।”

उन्होंने कहा, “मराठी सिनेमा में उसकी संस्कृति की झलक नजर आती है और वह अपनी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा भी रहा है लेकिन सबसे पहले जरूरी है कि हम अपने बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़े रखे। ”

‘माजा अगाडबम’ कुश्ती के ईदगिर्द घूमती है। यह 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)