हॉकी स्टार युवराज वेब शो ‘क्लास ऑफ 2020’ में करेंगे अभिनय

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि एएलटी बालाजी के डिजिटल शो ‘क्लास ऑफ 2020’ से अभिनय में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वाल्मीकि शो में कैमियो किरदार में नजर आएंगे, जिसमें वह छात्रों का नेतृत्व और उन्हें प्रेरित करते दिखेंगे।

महाराष्ट्र के युवराज को चीन में 2011 में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टाई-ब्रेक करने वाले गोल दागने के लिए खास तौर पर जाना जाता है।


युवराज वाल्मीकि ने वेब शो ‘क्लास ऑफ 2020’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

इस वेब शो को विकास गुप्ताज लॉस्ट बॉय के बैनर तले पेश किया जाएगा।
 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)