Holi Horoscope 2020: इस होली पर कैसा रहेगा आपका दिन, जान लें ये होंगे फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  
Holi 2020: इस होली पर देखें ये पांच शानदार Bollywood मूवी

Holi 2020:  होली का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। साथ ही होलाष्टक लग गया है। हिंदु शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक लगते ही किसी भी शुभकार्य को करने की माना होती है क्योंकि इस समय किसी भी अच्छे काम में अशुभ घटने आशंका होती है। इसलिए माना जाता है कि होलाष्टक खत्म होने के बाद ही किसी शुभकार्य की शुरुआत करना चाहिए।

होलाष्टक के दिन पूरे विधि- विधान से पूजा के बाद होलिका दहन किया जाता है। उसके बाद ही होलाष्टक खत्म होने के बाद मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं। इस बार होली 9 मार्च की है और 10 मार्च के दिन रंगों की होली खेली जाएगी। होली का प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलता है। इसलिए होली आने पहले ही अपनी राशि के बारें में जान लें कि होली के दिन आपका समय कैसा रहेगा… आइए जानते हैं..


मेष (Arise)– राशिफल के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए होली का दिन शुभ रहेगा। इसके अलावा इस राशि में शुक्र विद्यमान रहेगा। इससे संभावना है कि उनको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ इस होली पर उनका किसी पर रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।

वृषभ(Taurus)– इस राशि के जातकों के लिए होली का त्यौहार शुभ है। उनको इस होली पर किसी भी चीज से घबराने की जरुरत नहीं है। इस समय नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं, यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह इस समय में पूरा हो जाएगा। व्यापारियों को भी इस समय कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन(Gemini)- इस होली के त्यौहार पर मिथुन राशि के जातकों के भाग खुल सकते हैं। यानी आपको इस समय किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी राशि का स्वामी नवम भाव में सूर्य का साथ रहेगा है। जिसकी वजह से आपका भाग्योदय होगा। वहीं, छोटे भाई बहनों से भी आपको इस समय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यानी इस होली आपको काफी लाभ होने वाला है।


कर्क(Cancer)– इस राशि के जातकों के लिए इस होली के पर्व पर हर तरफ से मान सम्मान और प्यार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पत्नी या पती से प्रेम की प्राप्ति होगी। इससे अलावा आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना अधिक है।

सिंह(Leo)– सिंह राशि के जातकों के लिए सातवें भाव में बुधादित्य योग बनेगा। इससे इन्हें अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए भी इस होली पर धन की प्राप्ति की संभावना है।

कन्या(Virgo)– इस होली के पर्व पर कन्या राशि के जातकों के लिए चारो-तरफ से खुशियां ही खुशियां आएंगी। इसके अलावा अगर इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उनको सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इस मौकों पर आपको शत्रु से भी निजात मिलेगी।

तुला(Libra)– आने वाली होली के दिन आपकी राशि का स्वामी सातवीं दृष्टि से आपकी ही राशि को देखेगा। इससे आपके भाग्य खुल जाएंगे। कहा जा सकता है यह होली आपके लिए बहुत भाग्यशाली होएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी सही हो जाएगी। साथ ही अगर आप कही जॉब करते हैं तो पद बढ़ने की संभावना है।

वृश्चिक(Scorpio)– इस राशि के जातकों लिए इस होली पर काफी संभावना के द्वारा खुलेंगे। यानी आपको कोई शुभ खबर मिल सकती है। साथ ही आपके ससुराल वालों से संबंध अच्छे होंगे।

धनु(Sagittarius)– इस होली पर धनु राशि के लग्न भाव में उनकी राशि का स्वामी गुरु केतु और मंगल के साथ रहेगा। इसके कारण होने कई लाभ प्राप्त होंगे। इसके अलावा अगर आप रिलेश्नशिप में हैं तो यह समय आपके लिए और भी अच्छा रहेगा है।

मकर(Capricornus)– होली के दिन मकर राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग दुसरे भाव में बना रहेगा। इससे उन्हें अपने परिवार की तरफ से सुख पाप्त होएगा। इसके अलावा फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इस होली पर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।

कुभ(Aquarius)– इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति शुभ रहेगी। इस समय आपको किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन आपका सम्मान मे इजाफा होएगा। अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है तो वह इस समय बन जाएगा।

मीन(Pisces)– होली के समय इस राशि के जातकों को काफी फायदा मिलेगा। इस दिन से आपके कारोबार में तरक्की होना शुरू हो जाएगी। इस समय अगर आप कही निवेश करते हैं तो काफी लाभा मिलेगा।


Happy Holi 2020 Wishes in Advance: इस होली पर खास अंदाज में करें अपने प्रियजनों को विश, सोशल मीडिया से भेजिए ये शानदार शायरियां

Holi 2020: आ गई व्हाट्सऐप से चलने वाली हाईटेक पिचकारी, अब घर बैठे रंग डाल सकेंगे लोग

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)