राशिफल 11 मई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

11 मई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धर्म संबंधी कार्य होंगे। परिश्रम ज्यादा रहेगा। पारिवारिक जीवन में ख़ुशी आएगी।


वृष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता रहेगी तो बातचीत पर संयम रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन: वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से विचारों को लेकर अनबन हो सकती है।

कर्क: मन में शान्त और प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।


सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में बदलाव होने के योग हैं।

कन्या: क्रोध से बचें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला: मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक: अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षिक कार्यों में परिणाम अच्छे होंगे।

धनु: स्वयं पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धन कमाने के योग हैं।

मकर: आत्मविश्वास कम रहेगा। मानसिक शान्ती रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ: मन में अशांति के भाव रहेंगे। गुस्सा ज्यादा आएगा। परिश्रम ज्यादा रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही रुचि भी बढ़ेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)