राशिफल 14 मई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

14 मई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: किसी मित्र की मदद से कारोबार में सुधार होने के योग हैं। कार्यों को लेकर जोश एवं उत्साह रहेगा। लेकिन अपनी भावनाओं को पर नियत्रण रखें।


वृष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। अव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। बातचीत पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। लेकिन किसी अनजान भय से परेशान रहेंगे।

कर्क: सन्तान को कष्ट हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलने के योग हैं। विवाद और झगड़ों से दूर रहें।


सिंह: मन शांत रहेगा। परिश्रम ज्यादा होगा। भाई बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है साथ ही लाभ में वृद्धि होगी।

कन्या: मन में अशांति के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला: मन शांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता से धन लाभ हो सकता है। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। मन में निराशा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु: आत्मविश्वास कम होगा। क्रोध अधिक होगा। किसी मित्र की सहायता से आय बढ़ने के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मकर: मन में अशांति के भाव रहेंगे। आय में कमी जोगी और खर्च ज्यादा होंगे जिसे लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ: कारोबार में वृद्धि होगी साथ ही आय में भी वृद्धि होगी परिश्रम ज्यादा होगा। धार्मिक संगीत के प्रति प्रेम बढ़ेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

मीन: परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकते हैं। वाणी में कठोरता रहेगी तो बातचीत पर संयम रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)