राशिफल 2 मई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

2 मई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: पारिवारिक समस्याओं से घिरे रहेंगे। मन में तनाव रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।


वृष: अशान्त मन और धैर्यशीलता में कमी। रहन-सहन में कष्ट का सामना होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी और नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कर्क: अनियोजित खर्चों में वृद्धि और रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयम रखें।


सिंह: स्वभाव में चिड़चिड़ापन और मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और माता-पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

तुला: मन में अशांति के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

वृश्चिक: घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में जगह बदलने के योग हैं।

धनु: मन में अशांति के भाव रहेंगे। रहन-सहन में परेशानी होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है और चिकित्सीय खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर: मन में नकारात्मक विचार और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं।

कुंभ: शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन: परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। बातचीत पर नियंत्रण रखें।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)