राशिफल 20 अप्रैल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या उपाय करें

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

क्या कहता है आपका राशिफल? कैसा रहेगा आपका आज का दिन? 20 अप्रैल के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे,कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? तो आइये आपको बताते हैं कि, कैसा रहेगा शनिवार का ये दिन आपके लिए जानिये अपना राशिफल।

मेष राशि- मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे।


  • उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं।
  • शुभ दान – किसी असहाय की आर्थिक मदद करें।
  • शुभ अंक – 1
  • शुभ रंग – ग्रे

वृषभ राशि- आज के दिन धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सूझ- बूझ कर नुकसान से बचेंगे। माता-पिता की कोई भी बात ना टालें।

  • उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं।
  • शुभ दान – सरसों के तेल का दान करें।
  • शुभ अंक – 8
  • शुभ रंग – पर्पल

मिथुन राशि- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही शादी की बात पक्की हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा और घूमने जाने का योग बन सकता है।

  • उपाय – शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • शुभ दान – मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें।
  • शुभ अंक -2
  • शुभ रंग – नीला

कर्क राशि- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा रुका पैसा मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनेंगे। सोच समझकर फैसला लें।


  • उपाय- कपूर की आरती करे।
  • शुभ दान – इत्र का दान करें।
  • शुभ अंक – 5
  • शुभ रंग – सफेद

सिंह राशि- आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज ज्यादा भावुक रहेंगे।

  • उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं।
  • शुभ दान – जरूरतमंद को कंबल दान करें।
  • शुभ अंक – 3
  • शुभ रंग – पीला

कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।

  • उपाय – घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें।
  • शुभ दान – रक्तदान करें।
  • शुभ अंक -8
  • शुभ रंग – बैगनी

तुला राशि- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, किसी से ना उलझे।

  • उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं।
  • शुभ दान – चीनी का दान करें।
  • शुभ अंक – 7
  • शुभ रंग – क्रीम

वृश्चिक राशि- दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

  • उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं।
  • शुभ दान – वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें।
  • शुभ अंक – 2
  • शुभ रंग -नारंगी

धनु राशि – आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें।
  • शुभ दान – चावल का दान करें।
  • शुभ अंक – 6
  • शुभ रंग – नीला

मकर राशि- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।

  • उपाय- किसी का जूठा ना खाएं।
  • शुभ दान – लाल कपड़े दान करें।
  • शुभ अंक -7
  • शुभ रंग – गुलाबी

कुंभ राशि- आज के दिन कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा। धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।

  • उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
  • शुभ दान – मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
  • शुभ अंक – 5
  • शुभ रंग – सफेद

मीन राशि- आज सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे। आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

  • उपाय – गुड़ खाकर घर से निकलें।
  • शुभ दान – मजदूरों को कंबल दान करें।
  • शुभ अंक – 3
  • शुभ रंग – पर्पल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)