राशिफल 27 अप्रैल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

27 अप्रैल 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं और वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें।


वृष: उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

मिथुन: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही आय में वृद्धि होगी।


सिंह: धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कन्या: लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भाई बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

तुला: नौकरी में कठिनाइयां हो सकती है। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें।

वृश्चिक: पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु: घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा और मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

मकर: अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि भी होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुम्भ: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

मीन: परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिल सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)