राशिफल 30 अप्रैल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

30 अप्रैल 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: परिवार की समस्या परेशान का कारण बन सकती है। साथ ही मन अशांत रहेगा। मित्रों से मनमुटाव की आशंका है। आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी।


वृष: अव्यवस्थित दिनचर्या और माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मिथुन: मानसिक तनाव हो सकता हैसाथ ही संतान से मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने की कोशिश करें।

कर्क: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।


सिंह: कारोबार में कठिनाइयों के बावजूद लाभ के अवसर। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

कन्या: किसी राजनेता से मिलने का संयोग है। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी साथ ही आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

तुला: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी और धन की प्राप्ति हो सकती है।। मानसिक तनाव रहेगा। बातचीत में संयत रखें।

वृश्चिक: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का रखें ध्यान।

धनु: आलस्य से घिरे रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर: आय में वृद्धि होगी। लेकिन बनते हुए कार्यों में रुकावट। वाणी में सौम्यता तो, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

कुंभ: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन में शांति के भाव रहेंगे।

मीन: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव तथा संतान को कष्‍ट रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)