रविवार राशिफल (4 अगस्त): कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today Sunday 4 August 2019 in Hindi: श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत है। 4 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi)।

मेष: आज आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। काम-काज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कारणवश परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई -बहन और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। कुछ सामाजिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। कला और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे।

कर्क: मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए सही समय है। अनुभवी व्यक्ति की राय बेहतर साबित होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।


सिंह: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या: इस समय लिए गए निर्णय फलदायी होंगे। यह एक नई साझेदारी में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें। कानून की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन शानदार है।

तुला: परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक: काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। अपने कौशल को निखारते रहें। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपना संयम बनाएं रखें। प्रियजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु: आज कारोबार में आपको जबरदस्त फायदा होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की मुराद पूरी होगी।

मकर: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। किसी काम में बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी। कारोबारी विरोधियों से बचकर रहें।

कुंभ: कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

मीन: धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपना व्यापार प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें।


Friendship Day 2019: इस फ्रेंडशिप डे कम बजट में दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं ये खास तोहफे

अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)