राशिफल 4 मई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

4 मई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य सम्बंधित परेशानी हो सकती हैं।


वृष: मन में अशांति के भाव रहेंगे। आय में कमी होगी और खर्चें ज्यादा होंगे। माता को स्वास्थ्‍य सम्बंधित परेशानी हो सकती हैं। रहन-सहन में परेशानी का सामना होगा।

मिथुन: आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क: बातचीत में संयम बरतें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


सिंह: आय की स्थिति में सुधार होगा। आत्मसंयत रहें। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं।

कन्या: मन में अशांति के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेंगे।

तुला: आशा-निराशा रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य सम्बंधित परेशानी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना हो सकता है।

वृश्चिक: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु: मन में अशांति के भाव रहेंगे साथ ही नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर: मन में असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कुंभ: धन में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन: कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य सम्बंधित परेशानी हो सकती हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)